फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: Dead body of leopard cub found in Bandhavgarh Tiger Reserve

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में नहीं थम रहा वन्यजीवों की मौत का सिलसिला, एक और तेंदुआ शावक मृत मिला

Fri, 01 Sep 2023 11:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Sep 2023 11:21 AM IST
सार

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुआ शावक का शव मिला है। तेंदुए की मौत दूसरे वन्यजीव के साथ आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई जा रही है। मृत शावक की उम्र करीब छह माह थी।

विज्ञापन
Umaria News: Dead body of leopard cub found in Bandhavgarh Tiger Reserve
बांधवगढ़ में तेंदुए का शव मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्षेत्र अंतर्गत मरदरी बीट मगधी परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट 294 में तेंदुए की लड़ाई की आवाज सुनी गयी थी, जिसके अगले दिन गश्ती में कक्ष क्र. आर एफ 294 में एक तेंदुआ शावक मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। घटना स्थल घेरकर संरक्षित किया गया। डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटना स्थल एवं आसपास के एक किमी क्षेत्र में सर्चिंग की गई। हालांकि कोई अवैध गतिविधि नहीं पाई गई। तेंदुआ शावक के कंधे एवं अन्य भागों पर दूसरे मांसहारी के दांत एवं नाखून के निशान एवं घटना स्थल पर तेंदुए के आपसी संघर्ष से बने निशान पाये गये हैं।
विज्ञापन


मृत तेंदुआ शावक के बाएं पश्चपाद एवं पेट के कुछ हिस्से को मांसाहारी द्वारा खा लिया गया है एवं अन्य समस्त अंग सुरक्षित पाये गये। सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में तीन वन्यप्राणी चिकित्सकों के दल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। फॉरेंसिक जांच के लिए आवश्यक सैंपल एकत्रित किये गये। घटना स्थल निरीक्षण एवं पोस्टमॉर्टम में प्राप्त साक्ष्यों के अनुसार मृत्यु का प्राथमिक कारण अन्य तेंदुए के द्वारा शावक तेंदुए को मारा जाना प्रतीत होता है। वहीं, मृत शावक की अनुमानित आयु छह माह है। विस्तृत जानकारी के लिए सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे। शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में शव जलाकर नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed