{"_id":"64f36e7d3d833aa9060a8198","slug":"umaria-news-dead-body-of-a-person-found-in-manpur-nagar-was-missing-from-home-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: मानपुर नगर में मिला एक व्यक्ति का शव, घर से था लापता, पुलिस जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: मानपुर नगर में मिला एक व्यक्ति का शव, घर से था लापता, पुलिस जांच शुरू
Sat, 02 Sep 2023 10:48 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 10:48 PM IST
सार
उमरिया जिले में घर से लापता एक व्यक्ति का शव मिला है। मामला मानपुर नगर एरिया का है। शव मिलने से एरिया में हड़कंप मच गया। फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया के मानपुर नगर में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। वहीं, पुराने स्टेट बैंक परिसर के समीप चंद्रमोहन भट्ट के जीर्ण-शीर्ण मकान के भीतर ही लोगों ने युवक का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद मानपुर थाना की टीम घटनास्थल पंहुची है और शव का मुआयना किया गया तो शव की पहचान मानपुर के ही सोनी मोहल्ला की निवासी अमर सोनी उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, बताया गया है कि अमर बीते 17 अगस्त से लापता था और वह 28 अगस्त को पत्नी के द्वारा मानपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
अमर की मौत किस वजह से हुई है, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। जहां बरामदगी के समय शव डिकम्पोज हो चुका था। मानपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
विज्ञापन
