फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: Bulldozer runs on the house of the person who attacked Tehsildar's driver

Umaria News: नायब तहसीलदार पर हमला करने वाले के घर पर चला बुलडोजर, किया जिलाबदर

Sat, 25 May 2024 06:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 May 2024 06:52 PM IST
सार

उमरिया जिला प्रशासन ने नायब तहसीलदार और उनके ड्राइवर पर हमला करने के आरोपी के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर चलाया है। घर में बने अवैध हिस्से को ढहाया गया है। इसके बाद उसे जिलाबदर कर दिया गया है।

विज्ञापन
Umaria News: Bulldozer runs on the house of the person who attacked Tehsildar's driver
उमरिया में नायब तहसीलदार के ड्राइवर पर हमले के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में नायब तहसीलदार के ड्राइवर पर हमला करने के चार में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। इस बीच प्रशासन ने शनिवार को आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया और अवैध हिस्से को ढहा दिया। इसके बाद शाम को उसे जिलाबदर करने के आदेश भी आ गए। 

विज्ञापन


बीते दिनों ग्राम पाली में आवास योजना का निरीक्षण एवं जन चौपाल कार्यक्रम में भाग लेने कलेक्टर का दौरा था। चंदिया के नायब तहसीलदार कौशल सिंह और उनका ड्राइवर ग्राम लोढ़ा में नेशनल हाईवे 43 पर सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान कौशल सिंह से झूमाझटकी एवं उनके ड्राइवर को बुरी तरह पीटने की वारदात हुई थी। चार बदमाशों ने इसके बाद एक दुकानदार से भी मारपीट की थी। पुलिस चारों की तलाश कर रही थी। उसे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। तीन अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि नायब तहसीलदार और उनके ड्राइवर पर हमला करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने एसडीएम को निर्देश दिए थे कि जांच कर सभी आरोपियों के अवैध कब्जे को ढहा दिया जाए।  इसके बाद तहसीलदार चंदिया एवं उनके अमले ने आरोपी मुकेश लोनी के घर की जांच की। वहां अवैध कब्जा पाया गया। इस पर राजस्व एवं पुलिस ने आरोपी मुकेश लोनी के अतिक्रमण को ढहा दिया है।

मनीष लोनी को किया जिलाबदर
गिरफ्तारी के 24 घंटे के अंदर मनीष लोनी को जिलाबदर किए जाने की कार्यवाही की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने मनीष लोनी उर्फ करिया पिता लखन लोनी उम्र 24 वर्ष निवासी लोढ़ा को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा के तहत जिला उमरिया सहित समीपस्थ राजस्व जिलों शहडोल, अनूपपुर, मैहर, जबलपुर, कटनी एवं डिंडौरी की चतुर्दिक राजस्व सीमाओं से एक वर्ष की अवधि के लिए निष्कासित किया है। अनावेदक आदेश दिनांक से 24 घंटे के अंदर जिलों की सीमा से बाहर जाकर अपने आचरण मे सुधार करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed