फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: Accused of raping a girl on the pretext of marriage arrested

Umaria News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, तीन साल बाद पीड़िता ने दर्ज कराया मामला, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 06:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 15 Mar 2024 06:55 PM IST
सार

मानपुर थाना अंतर्गत पीड़ित युवती के साथ पहले तो शादी का प्रलोभन देकर फिजिकल रिलेशन बनाया। बाद में किसी और के साथ शादी रचाने तैयारी करने लगा।

विज्ञापन
Umaria News: Accused of raping a girl on the pretext of marriage arrested
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानपुर थाना अंतर्गत एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर फिजिकल रिलेशन बनाए और बाद में मुकर गया। आरोपी अब कहीं और शादी की करने जा रहा है। युवती ने मामले की शिकायत मानपुर पुलिस से की है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम रक्सा निवासी आरोपी मणी राज पिता शंकर सिंह के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो दुष्कर्म का ये पूरा मामला करीब तीन साल पहले का है। आरोपी युवक का पीड़िता के साथ प्रेम संबंध में रहा है। वर्ष 2021 में ये दोनों घर से भागकर उमरिया मुख्यालय आये थे। यहां विकटगंज में किसी के मकान में रहते थे। तभी शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने शारीरिक शोषण किया था। बाद में ये दोनों जीवन यापन के लिए दूसरे प्रदेश केरल, झांसी भी गए, बाद में युवक के मन में खोट आ गया और वो दूसरी शादी करने की तैयारी करने लगा। पीड़ित युवती ने मानपुर पुलिस से शिकायत की है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी मानपुर शरद कुमार खंपरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed