फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Congress protest tomorrow against the action of Income Tax Department

Umaria: आयकर विभाग की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल, एक्शन को बताया सोची-समझी साजिश

Fri, 16 Feb 2024 11:01 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 11:01 PM IST
सार

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे गांधी चौक उमरिया में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम मे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन
Umaria: Congress protest tomorrow against the action of Income Tax Department
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विरोध में उतर गई है। उमरिया में इस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को 12 बजे गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन


पार्टी के जिला प्रवक्ता अशोक गौंटिया ने बताया कि सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार लोकतंत्र की मूल भावना को लगातार खतरे में डाल रही है। गत दिनों केंद्र के इशारे पर आयकर विभाग ने बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया। यह कदम सोची-समझी साजिश के तहत ऐन लोकसभा चुनावों से पहले उठाया गया है। फ्रीज किए गए खातों में नागरिक फंडिंग अभियान से जुड़े अकाउंट भी शामिल है। यह न केवल कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी एक ज़बरदस्त आघात है। प्रमुख विपक्षी दल के कामकाज में बाधा डालने के लिए सरकारी मशीनरी का अन्यायपूर्ण उपयोग निराशाजनक है। इस कार्रवाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे गांधी चौक उमरिया में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम मे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed