फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria 20 villages facing lightning strike blocked the highway and raised slogans of Jai Jawan Jai Kisan

Umaria Power Crisis: बिजली का दंश झेल रहे 20 गांव के ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम, जय जवान जय किसान नारे लगाए

Tue, 05 Sep 2023 07:49 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Tue, 05 Sep 2023 07:49 PM IST
सार

उमरिया में बिजली का दंश झेल रहे 20 गांवों के लोग एकत्र होकर हाइवे जाम दिया। साथ ही आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे के साथ जय जवान जय किसान के नारे भी लगाए।

विज्ञापन
Umaria 20 villages facing lightning strike blocked the highway and raised slogans of Jai Jawan Jai Kisan
बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 43 को बिजली का संकट झेल रहे लोगों ने जाम कर दिया। कटनी उमरिया खण्ड में बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुग्बार मोड़ पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने 20 गांवों के लोग एकत्र हुए। लगातार बिजली समस्या से परेशान लोगों ने बिजली विभाग मुर्दाबाद, जय जवान जय किसान और हमारी मांगे पूरी करो के जम कर नारे भी लगाए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 20 गांव के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चार सितंबर को जिला प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। कि यदि बिजली चालू नही हुई तो हम हाइवे जाम करेंगे और आज हाइवे को जाम कर दिया, घंटो जाम रहने से सैकड़ों वाहनों की लाइन दोनों तरफ लग गई।आम जन परेशान होते रहे हैं, बस, ट्रक, कार, जीप सभी वाहन खड़े रहें। ग्रामीणों की एक ही मांग थी कि बिजली आपूर्ति सही ढंग से हो, जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जाए। पानी न गिरने से एक तरफ जहां भीषण सूखे की स्थिति हो गई है, जमीनों में दरारें पड़ गई है, वहीं, दूसरी तरफ बिजली न मिलने से किसान तबाही की ओर जा रहा है।
विज्ञापन


किसानों की समस्या सुनने वाला कोई नहीं, बिना बिजली बच्चों की पढ़ाई में बाधा
ग्रामीण बिजली विभाग से लेकर कलेक्टर, विधायक, मंत्री सभी के दरवाजे तक दौड़ रहा है, लेकिन किसानों की कोई सुनने वाला नही है। इतना ही नहीं बच्चों की भी पढ़ाई नहीं हो पा रही है। दूर-दराज के अंचलों से किसान अपनी फरियाद लेकर जब कलेक्टर कार्यालय पहुंचता है तो एडीएम भगा देते हैं, बिजली विभाग के अधिकारी बात ही नहीं करते हैं। जिले से प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के बंगले पर जब अपनी फरियाद लेकर जाते हैं तो वहां वो जनता से मिलना मुनासिब नही समझती हैं, पुलिस वहां से भी भगा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का आरोप- तीन-तीन वर्षों से जले हुए ट्रांसफार्मरों को कोई देखने वाल नहीं
यह समस्या बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र भर की नहीं है, मानपुर विधानसभा क्षेत्र में तो और भी बुरी स्थिति है, वहां तो कई गांव ऐसे हैं जो वर्षों से बिजली ही नहीं देखे हैं। कुछ गांवों में तीन-तीन वर्ष से ट्रांसफार्मर जले हुए हैं। आज तक बिजली विभाग के लोग, वहां तक पहुंचे ही नहीं। ग्रामीण कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों पर पैसे लेकर ट्रांसफार्मर बदलने का भी आरोप लगा चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ बाह्य विद्युतीकरण के नाम पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप भी जनजातीय मंत्री पर लग चुका है। मानपुर जनपद पंचायत और पाली जनपद पंचायत में बिजली के नाम पर कागजों में करोड़ों रुपये व्यय किया जा चुका है फिर भी किसान बिजली के लिए रो रहा है।


किसानों का अल्टीमेटम- अगर फसल सूख गई तो हम आम चुनाव में फसल सुखा देंगे
एक तरफ अपने आप को किसान पुत्र कहने वाले मुख्यमंत्री 24 घंटे बिजली देने के बड़े-बड़े वादे मंच से करते हैं तो वहीं, दूसरी तरफ जनता बिजली के लिए त्राहि त्राहि कर रही है। ऐसे में अभी तो एक क्षेत्र के किसानों ने हाइवे को जाम किया है, अब दूसरे तरफ भी किसान आक्रोशित होकर सड़क जाम करने की तैयारी में जुटे हैं। जब किसान आक्रोशित होता है तो जिला प्रशासन झूठे आश्वासन देकर शांत करने का प्रयास कर उनको चुप करवा देता है और बिजली विभाग भी सब्जी-बाग दिखाकर बिजली देने का झूठा वादा कर गायब हो जाता है। आज भी पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी बिजली देने का वादा कर किसानों का आंदोलन तो समाप्त करवा दिया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि अब देखना होगा कि कितनी बिजली सरकार देती है। किसानों की फसल यदि सूख गई तो आने वाले चुनाव में भाजपा की फसल सूख जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed