फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Speeding Truck Rams Bolero on NH-43, Youth Dies on the Spot in Horrific Road Accident

Umaria News: एनएच-43 पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर हुई युवक की मौत

Tue, 11 Nov 2025 03:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Tue, 11 Nov 2025 03:33 PM IST
सार

बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Umaria News: Speeding Truck Rams Bolero on NH-43, Youth Dies on the Spot in Horrific Road Accident
ट्रक और बोलेरो की टक्कर में युवक की मौत

विस्तार

जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार रात एनएच-43 पर अमिलिहा के पास बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पाली निवासी 28 वर्षीय आशीष पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े आठ बजे आशीष पटेल अपनी मां और साथी युवराज रघुंशी के साथ बोलेरो वाहन से पाली की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अमिलिहा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वाहन में फंसे शव को निकालने में पुलिस और ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में आशीष की मां, जो घुनघुटी उपस्वास्थ्य केंद्र में नर्स के पद पर पदस्थ हैं, गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर और पैर में गहरी चोटें आई हैं। वहीं बोलेरो में सवार युवराज रघुवंशी भी गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP: बुरहानपुर में डायरिया का प्रकोप, 200 से अधिक मरीज पहुंचे अस्पताल, दो की हुई मौत जांच में मिला बैक्टीरिया

घटना की सूचना मिलते ही घुनघुटी चौकी प्रभारी शिवपाल सिंह तोमर पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे सूचना मिलने पर टीम तुरंत रवाना हुई। बोलेरो में फंसे मृतक का शव निकालकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की गई और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। ट्रक चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।

मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद आशीष पटेल का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार में मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि आशीष अपनी मां को लेकर किसी निजी कार्य से पाली लौट रहे थे लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर ओवरस्पीड वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है क्योंकि इस क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed