{"_id":"694ce2c73e9c89a8380898b1","slug":"tiger-attack-in-manpurelderly-man-injured-fear-grips-forest-edge-villages-umaria-news-c-1-1-noi1225-3771766-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger Attack in Umaria: बुजुर्ग पर घात लगाकर बैठे बाघ ने किया हमला, जंगल से सटे गांवों के रहवासी खौफ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiger Attack in Umaria: बुजुर्ग पर घात लगाकर बैठे बाघ ने किया हमला, जंगल से सटे गांवों के रहवासी खौफ में
Thu, 25 Dec 2025 04:03 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 04:03 PM IST
सार
मानपुर क्षेत्र के नवगवा कटहार गांव में बाघ ने 72 वर्षीय रामलखन पटेल पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। लगातार बाघ की मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम न होने पर वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला
विस्तार
मानपुर से सटे ग्राम नवगवा के कटहार गांव स्थित भरतपुर टोला में एक बार फिर बाघ का खौफनाक चेहरा सामने आया है। बघड़ो नाला के पास 72 वर्षीय रामलखन पटेल पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। बुजुर्ग के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं। वे बुरी तरह घायल हो गए और घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घायल रामलखन पटेल का मकान घटनास्थल के बेहद पास ही स्थित है। वहीं नाले के दूसरी ओर उनका लगभग 10 एकड़ का खेत भी है। जंगल से सटे इस क्षेत्र में बाघ की लगातार आवाजाही अब ग्रामीणों के लिए रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ा खतरा बन चुकी है। खेत जाना, नाले के पास जाना या घर से बाहर निकलना तक ग्रामीणों के लिए डर का कारण बन गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की सक्रियता बढ़ी, गश्त कर रहे वन श्रमिक पर हमला किया
विज्ञापन
यह सनसनीखेज घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर परिक्षेत्र की है, जहां पहले भी बाघ द्वारा इंसानों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इसके बावजूद वन विभाग की ओर से ठोस और प्रभावी सुरक्षा इंतजाम न किए जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से इलाके में बाघ के पदचिह्न साफ दिखाई दे रहे थे, जिससे उसकी मौजूदगी और मूवमेंट की जानकारी पहले से थी। बावजूद इसके न तो चेतावनी जारी की गई और न ही निगरानी बढ़ाई गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग हर बार घटना के बाद सक्रिय होता है, लेकिन पहले से खतरे को भांपकर कोई ठोस कदम नहीं उठाता। जंगल से सटे गांवों में रहने वाले लोग आखिर कब तक अपनी जान जोखिम में डालकर जीवन यापन करेंगे, यह बड़ा सवाल बन गया है। इस संबंध में मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि रामलखन पटेल शौच के लिए बाहर गए थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका इलाज मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला
