फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   There was a stir after the death of two tigers in Bandhavgarh.

Umaria News: बांधवगढ़ में दो बाघ शावकों की मौत के बाद मचा हड़कंप, आपसी संघर्ष बताई गई वजह

Tue, 26 Mar 2024 01:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 26 Mar 2024 01:42 PM IST
सार

Umaria News: बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से बाघ प्रेमियों के लिए बुरी खबर आई है। सोमवार को टाइगर रिजर्व में दो शावकों की मौत हो गई है। जानकारी के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन जांच में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
There was a stir after the death of two tigers in Bandhavgarh.
दो बाघ शावकों की मौत के बाद मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा परिक्षेत्र के सेहरा बीट में क्षत-विक्षत अवस्था में बाघ शावक का शव मिला है। जिसकी जानकारी लगते ही टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। प्रबंधन ने शावक की मौत आपसी संघर्ष में होना बताया है। वहीं प्रबंधन ने सोमवार को ही शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन

दोनों शावकों की उम्र एक वर्ष से कम
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सोमवार को ही दूसरे शावक का शव खितौली परिक्षेत्र के गढ़पुरी गांव के पास मिलने की जानकारी प्रबंधन को लगी। जिसके बाद शावक और उसकी मां (बाघिन) की पहचान के लिए प्रबंधन जुटा हुआ है। वहीं इस शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा और उसके बाद शावक का अंतिम संस्कार होगा। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा ने बताया कि 2 शावकों के शव मिले हैं। आपसी संघर्ष में शावकों की मौत हुई है। दोनों शावकों की उम्र एक वर्ष से कम है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed