{"_id":"67011e84864add64fe093375","slug":"stolen-sand-is-being-used-in-the-construction-work-being-done-at-a-cost-of-rs-1-crore-54-lakh-umaria-news-c-1-1-noi1225-2181508-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: एक करोड़ 54 लाख की लागत से बन रहे विद्यालय भवन पर आरोप, चोरी का रेत किया जा रहा उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: एक करोड़ 54 लाख की लागत से बन रहे विद्यालय भवन पर आरोप, चोरी का रेत किया जा रहा उपयोग
Sat, 05 Oct 2024 09:47 PM IST
उमरिया ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: उमरिया ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 09:47 PM IST
सार
उमरिया में एक करोड़ 54 लाख रुपये की लागत से बन रहे विद्यालय में गुणवत्ताविहीन कार्य चल रहा है। वहीं, आरोप लग रहे हैं कि इसमें प्रयोग किए जाने वाला रेत चोरी का है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के पाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मामन में लोक निर्माण विभाग परियोजना की इकाई के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुड़ी में छह अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 154.28 लाख रुपये की लागत से यह बनकर तैयार होगा, जिसके लिए रूप रेखा पूरी तरह से तय कर ली गई है और काम भी अब शुरू हो गया है।
विज्ञापन
बता दें कि काम गुणवत्ता विहीन लगातार चल रहा है। जहां मिट्टी वाली रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके अलावा जो रेत लगाया जा रहा है, वह चोरी का है। हेमनाथ बैगा जिला पंचायत सदस्य ने आरोप लगाते हुए बताया कि चोरी की लोकल मिट्टी वाली रेत से भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके साथ ही गुणवत्ता को ताक पर रखकर कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, जब इस संबंध में लोक निर्माण विभाग परियोजना यंत्री पंकज गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर चोरी की रेत है तो पकड़ना हमारा काम नहीं है। ठेकेदार गिट्टी कहां से ला रहा है, लोहा कहां से ला रहा है, इससे हमें कोई मतलब नहीं है और रही मिट्टी वाली रेत की तो मैं कल खुद ही निरीक्षण किया हूं। ऐसा कुछ नहीं है और जिन्हें अगर ऐसा लगता है तो इसकी जांच करा लें।
विज्ञापन
बहरहाल, अधिकारी के द्वारा ऐसे गैर जिम्मेदाराना बयान की वजह से ठेकेदारों के हौसले और बढ़ रहे है। इस प्रकार का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसके अलावा गुणवत्ता विहीन कार्य भी लगातार किया जा रहा है।
