फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   State-Level School Handball Championship Begins in Umaria

70वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता: मैदान में दिखेगा हुनर, 10 संभागों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी जुटे

Sat, 26 Sep 2026 05:52 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 05:52 PM IST
सार

उमरिया के कृष्णा गार्डन में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के 10 संभागों से 200 से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन की अपील की गई।

विज्ञापन
State-Level School Handball Championship Begins in Umaria
हैंडबॉल के मैदान में दिखेगा हुनर, 10 संभागों के 200 से ज्यादा खिलाड़ी जुटे

विस्तार

कृष्णा गार्डन में 70वीं राज्य स्तरीय शालेय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के 10 संभागों से 200 से अधिक खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों के साथ कोच, टीम प्रबंधक और खेल अधिकारी भी मौजूद हैं।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक मजबूती, आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी का जलवा: बैतूल के दिव्यांग तैराक रामबरन पाल ने फतह किया इंग्लिश चैनल, डोवर से फ्रांस तक लहराया तिरंगा
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि युवाओं की राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। खेलो इंडिया सहित विभिन्न योजनाओं से प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल के साथ शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने तथा जीत-हार से अधिक खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को महत्व देने की अपील की।

जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र बडकरे ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के 200 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं। शुभारंभ अवसर पर सुमित गौतम, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग पूजा द्विवेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मंजू वर्मा सहित कोच, टीम प्रबंधक और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। आने वाले मुकाबलों में खिलाड़ी हैंडबॉल मैदान पर अपने कौशल और टीमवर्क का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed