फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rules were flouted in Bandhavgarh Tiger Reserve

Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों की उड़ी धज्जियां, जिप्सी ने बदले रूट, पर्यटकों को उतारा जंगल में

Mon, 26 May 2025 10:06 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 10:06 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा जोन में बिना अनुमति जिप्सी वाहन ने नियम तोड़ते हुए पर्यटकों को जंगल में उतारा। गश्ती टीम की लापरवाही उजागर हुई। घटना का वीडियो वायरल हुआ। क्षेत्र संचालक ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
Rules were flouted in Bandhavgarh Tiger Reserve
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों की उड़ाई धज्जियां, जिप्सी ने बदले रूट, पर्यटकों को उतारा जंगल

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रविवार को पर्यावरण संरक्षण और पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई। पनपथा जोन के पचपेड़ी गेट पर सफारी नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। एक बिना अनुमति और पंजीकरण के जिप्सी वाहन ने न केवल निर्धारित रूट को छोड़ा, बल्कि पर्यटकों को जंगल के भीतर उतारकर घुमाया भी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह जिप्सी अवैध रूप से बिरुहली की दिशा से पनपथा जोन के अंदर प्रवेश कर गई। न तो वाहन पर रोस्टर नंबर था और न ही कोई पंजीकरण विवरण अंकित था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पचपेड़ी गेट पर वाहन की कोई एंट्री दर्ज नहीं पाई गई। जिससे स्पष्ट होता है कि यह गाड़ी नियमों को ताक पर रखकर भीतर लाई गई थी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पटवारी बेटा रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाया तो पिता ने निगल लिए रुपए, अल्ट्रासाउंड कराने ले गई लोकायुक्त टीम

विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व क्षेत्र में तीन कोर और दो बफर जोन हैं, जहां वन्यजीवों की नियमित आवाजाही होती है। खासकर बाघ और जंगली हाथी जैसे खतरनाक जानवर इन क्षेत्रों में अकसर देखे जाते हैं। ऐसे में इस तरह से पर्यटकों को बीच जंगल में उतारना उनकी जान को जोखिम में डालने जैसा है।


घटना के समय पनपथा बफर जोन की गश्ती टीम मौके पर मौजूद थी, फिर भी न तो उन्होंने वाहन को रोका और न ही किसी तरह की पूछताछ की। यह लापरवाही न सिर्फ प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। इस पूरी घटना का वीडियो मौजूद पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरे से रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे न सिर्फ बांधवगढ़ की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि यह भी जाहिर हो रहा है कि पर्यटकों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-  सड़क पर संबंध बनाने वाले नेताजी के साथ आखिर कौन थी वो महिला, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिप्सी के बारे में जानकारी मिल चुकी है और जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed