फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Rahul Gandhi Stuck In Shahdol Fuel Helicopter Umaria Mahua With Tribal Women

MP Lok Sabha: राहुल का नाइट आउट, जंगल में किया डिनर, सुबह महिलाओं के साथ महुआ बीना, फिर हुए दिल्ली रवाना

Tue, 09 Apr 2024 10:55 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल/उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Apr 2024 10:55 AM IST
सार

Rahul Gandhi In Shahdol Umaria: हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहडोल में रात गुजारनी पड़ी। उन्होंने जंगल में जाकर डिनर किया। सुबह उमरिया में आदिवासी महिलाओं के साथ महुआ बीना। फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए।    

विज्ञापन
Rahul Gandhi Stuck In Shahdol Fuel Helicopter Umaria Mahua With Tribal Women
राहुल गांधी ने उमरिया में महिलाओं के साथ महुआ बीना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलीकॉप्टर में फ्यूल खत्म होने की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शहडोल में रात गुजारनी पड़ी। रात को उन्होंने जंगल में ढाबे में जाकर रात्रिभोज किया। फिर सुबह पांच बजे उमरिया की हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। शहडोल से उमरिया तक वे सड़क मार्ग से गए। रास्ते में महुआ बीन रही महिलाओं के साथ उन्होंने बातचीत की। इस दौरान महुआ भी बीना। महिलाओं से कांग्रेस को वोट देने की अपील भी की। 

विज्ञापन


राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के सिवनी और शहडोल लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने मध्य प्रदेश आए थे। उन्होंने सिवनी में सभा को संबोधित किया और फिर शहडोल के बाणगंगा मेला मैदान में भी सभा ली। इसके बाद जब उन्हें लौटना था तब हेलीकॉप्टर का फ्यूल खत्म हो गया। मौसम भी खराब हो चुका था। इस वजह से राहुल को रात शहडोल में गुजारनी पड़ी। 
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर के बजाय सड़क मार्ग से गए उमरिया
शहडोल से राहुल को हेलीकॉप्टर से जाना था। इसके बजाय उन्होंने सड़क मार्ग को चुना। सुबह पांच बजे शहडोल से रवाना होने के बाद उमरिया कलेक्टर कार्यालय के पास रास्ते में गाड़ी रुकवाई और महुआ बीन रही महिलाओं के बीच पहुंच गए। वहां उन्होंने उनसे चर्चा की। उन्होंने महुआ अपने हाथ से बीना और टोकरी में रखा। साथ ही साथ उनसे उनकी समस्या भी जानी। उन्होंने कांग्रेस को वोट डालने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम आपके हितों की रक्षा के लिए जरूर ठोस कदम उठाएंगे। आदिवासी महिला एवं पुरुषों के लिए हम हरसंभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांधवगढ़ के ढाबे में नाइट आउट
राहुल शहडोल के सूर्या इंटरनेशनल होटल में ठहरे थे। रात को उन्होंने होटल से निकलकर उमरिया जिले के पाली थाना क्षेत्र में मदारी ढाबा पर भोजन किया। यह इलाका बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगा हुआ है। यहां अक्सर बाघों की साइटिंग भी होती है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद थे।  




उमरिया में भी एक घंटा लेट हुए राहुल
राहुल गांधी ने उमरिया जिले में न केवल महुआ बीना, बल्कि उसे चखा भी। उमरिया हवाई पट्टी पहुंचने से पहले राहुल गांधी ने जंगल में महिलाओं से बातचीत के बाद महुआ बीना। उन्होंने महुआ को चखा भी। उमरिया में राहुल गांधी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। भाजपा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र करार दिया है। इस पर भी चुप ही रहे। राहुल गांधी को सुबह छह बजे उमरिया से उड़ान भरनी थी। फ्यूल समय पर नहीं पहुंचने से उन्हें करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। 

(शहडोल से सादिक खान, उमरिया से तपस गुप्ता की रिपोर्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed