फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Police arrested the accused who raped a 14 year old minor girl

Umaria News: दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 14 साल की लड़की के साथ की थी ज्यादती

Wed, 02 Oct 2024 02:20 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 02 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

यह मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र का है, जहां फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 साल की लड़की घर से कहीं लापता हो गई है। पुलिस ने लड़की को दस्तयाब किया तो उसने दुष्कर्म की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Police arrested the accused who raped a 14 year old minor girl
पुलिस गिरफ्तर में आरोपी।

विस्तार

उमरिया जिले में 14 साल की नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कोई पहला मामला नहीं है जब बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना निकलकर सामने आई हो। इससे प्रकार की घटनाएं अक्सर सुर्खियां बनती हैं। लेकिन, इस बार पुलिस ने तत्परता दिखाई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दरअसल, यह मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र का है, जहां फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 14 साल की लड़की घर से कहीं लापता हो गई है।  ढूंढने पर भी उसका पता नहीं चल पा रहा है। मशक्कत के बाद लड़की को दो दिन बाद पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। इस दौरान लड़की ने बताया कि उसके साथ दो लड़कों ने गलत काम किया है।
विज्ञापन


नाबालिक लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी सनत सिंह और शेट्टी बैगा हैं। इनकी रही भूमिका -उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी इंदवार उ. नि. शिवनाथ प्रजापति, आर. रितेंद्र, आर. उपेंद्र, आर. उदय, आर. पवन, महिला आर. रवीना निगवाल, महिला आर. रानू लोधी एवम साइबर सेल से संदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed