फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   On the occasion of World Cleanliness Day, the youth team took charge

Umaria: विश्व सफाई दिवस के अवसर पर युवा टीम ने संंभाला मोर्चा, सगरा तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 21 Sep 2024 07:02 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2024 07:02 PM IST
सार

Umaria: विश्व सफाई दिवस के अवसर पर शनिवार को युवा टीम ने सगरा तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशन पर चलाया गया।

विज्ञापन
On the occasion of World Cleanliness Day, the youth team took charge
सगरा तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व सफाई दिवस व स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह के निर्देशन पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा बिरसिंहपुर पाली विकासखंड के ऐतिहासिक सगरा तालाब में स्वच्छता अभियान आयोजित कर तालाब को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


युवाओं ने तालाब के घाटों से पॉलीथिन प्लास्टिक कूड़ा इकट्ठा कर तालाब को स्वच्छ बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत तालाब के किनारे अत्यधिक मात्रा में पड़ी हुई पॉलीथीन व प्लास्टिक को हटाया गया। पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी ने बताया कि तालाब के तीनों घाटों में आमजन के द्वारा फूल मालाओं व पूजन सामग्री का विसर्जन किया जाता है, लेकिन जिन पॉलीथीन के बैग में रखकर ये सामग्री लाई जाती है। उन बैग को भी वहीं किनारे फेंक दिया जाता है। इन घाटों को पॉलीथीन व प्लास्टिक मुक्त करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


आमजन को प्लास्टिक व पॉलीथीन उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। खुशी सेन ने बताया कि हमारे द्वारा अनावश्यक सामग्री को तालाब या पानी के स्त्रोत में फेंकने से जल तो प्रदूषित होता ही है साथ ही पानी में रहने वाले जीव जंतुओं पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है वे इस प्रदूषण से मर भी जाते है। पूरा इकोसिस्टम खराब हो जाता है। स्वच्छता अभियान के दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, मुस्कान महोबिया, साक्षी रैदास, लष्मी महोबिया, पृथ्वीराज रैदास, संयोष महतेल व सभी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed