फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Now guides are being prepared to woo tourists, they are being given training.

Umaria News: पर्यटकों से कैसे बात करनी है, बाघों के बारे में क्या बताना है, यह सीख रहे हैं बांधवगढ़ के गाइड

Thu, 26 Sep 2024 01:44 PM IST
Umaria bureau उमरिया ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस इलाके की जानकारी देने के लिए गाइडों को भी विशेष तैयारी करवाई जा रही है। दो दिवसीय सत्र में इन गाइडों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।   

विज्ञापन
Now guides are being prepared to woo tourists, they are being given training.
गाइड को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक

विस्तार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 187 गाइडों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है। यह प्रशिक्षण पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने और रिजर्व के प्राकृतिक सौंदर्य को समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बारे में जानकारी नहीं होती, इसलिए गाइडों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे इन पर्यटकों को सही ढंग से रिजर्व की खासियतें दिखा सकें और उनके अनुभव को समृद्ध बना सकें। 
विज्ञापन


प्रशिक्षण से गाइडों को अपने कार्य में कुशल बनने में मदद मिलेगी ताकि वे पर्यटकों को वह सब कुछ दिखा और बता सकें जिसके लिए वे यहां आते हैं। इससे पर्यटकों के मन में उत्साह उत्पन्न होगा और वे दुबारा यहां आने की योजना बनाएंगे। प्रशिक्षण के लिए पुणे से विशेषज्ञ अनिल खरे को बुलाया गया है, जो पिछले 24 वर्षों से महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में गाइडों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस बार भी उन्हें प्रशिक्षण की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। यह प्रशिक्षण दो बैच में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पहले बैच में 94 और दूसरे बैच में 93 गाइड शामिल होंगे। प्रशिक्षण दो-दिन के सत्रों में विभाजित है, जिसमें फील्ड विजिट, नेचर गेम्स और योग कक्षाएं भी शामिल हैं। तीन सदस्यों की एक विशेष टीम बनाई गई है, जिसमें एक अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


 

गाइड को प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गाइडों को दक्षता सिखाते प्रशिक्षक।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed