फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   National Co-Secretary of Congress Ranvijay Singh took the meeting of the organization

Umaria News: कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव रणविजय ने ली संगठन की बैठक, आगामी रणनीति पर हुआ विचार

Sun, 15 Sep 2024 12:57 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 15 Sep 2024 12:57 PM IST
सार

प्रदेश संगठन प्रभारी रणविजय सिंह लोचव ने कहा कि अब पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। मतभेद हर संगठन में होते हैं, ये चलते रहेंगे। आज हमें एकजुट होकर प्रदेश में बैठी भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने की जरूरत है।  

विज्ञापन
National Co-Secretary of Congress Ranvijay Singh took the meeting of the organization
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक।

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सह सचिव और प्रदेश संगठन प्रभारी रणविजय सिंह लोचव शनिवार को उमरिया पहुंचे। जहां, उन्होंने स्थानीय सामुदायिक भवन में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। मतभेद हर संगठन में होते हैं, ये चलते रहेंगे। आज हमें एकजुट होकर प्रदेश में बैठी भाजपा की जनविरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने की जरूरत है। यही प्रत्येक कांग्रेसजन का दायित्व भी है। लोचव ने कहा कि पार्टी उसी व्यक्ति को पद और सम्मान देगी जो अन्याय के खिलाफ हो रही इस लड़ाई में जमीन पर दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि मुकदमा और जेल नेताओं को विचलित नहीं करती, बल्कि उनमें निखार लाती है। इसलिए बिना घबराए कार्यकर्ता प्रत्येक मुद्दे को मुखरता से उठाएं।
विज्ञापन


मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना ने कहा कि भाजपा ने सरकारी धन, मशीनरी और ईवीएम का उपयोग करके विधानसभा चुनाव जीता है। देश की सत्ता के परिवर्तन का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है। पिछले लोकसभा चुनाव में यूपी की जनता ने परिवर्तन का संकेत दे दिया है।
विज्ञापन


देश और विदेश में बढ़ी राहुल की साख
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणामों, राहुल गांधी के विपक्षी नेता बनने और उनकी प्रखरता ने कांग्रेसजनों में अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार किया है। देश का युवा, बुद्धिजीवी, किसान, व्यापारी, महिलाएं सहित हर वर्ग, यहां तक कि विदेशों में भी राहुल गांधी की आवाज को सुना जा रहा है। जनता उन्हीं में राष्ट्र का भविष्य देख रही है, जिससे भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का सही दाम, कर्ज माफी, फसल नुकसानी का मुआवजा, बिजली के बेतहाशा बिल आदि समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी आगामी 20 सितंबर को जिले में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। उन्होंने जिले के समस्त कांग्रेसजनों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान किसान न्याय यात्रा को वृहद बनाने पर विचार-विमर्श भी किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी झल्ले लाल जैन, सुभाष नारायण सिंह, संतोष सिंह, सावित्री सिंह, तिलकराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, अंजू सिंह बघेल आदि ने भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक लेते हुए राष्ट्रीय सह सचिव एवं संगठन प्रभारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed