फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News Villagers Dharna At Minister's Residence In Umaria District, Meena Singh

MP News: बारिश ने मुंह मोड़ा और बिजली कर रही परेशान, ग्रामीणों का मंत्री के घर के सामने धरना

Sun, 03 Sep 2023 03:32 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Sun, 03 Sep 2023 03:32 PM IST
सार

उमरिया जिले में कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के घर पर मानपुर से सटे कई गांवों के किसानों ने धरना दिया। चक्काजाम किया और बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। 
 

विज्ञापन
MP News Villagers Dharna At Minister's Residence In Umaria District, Meena Singh
उमरिया में धरना दे रहे ग्रामीणों को समझाइश देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले की कैबिनेट मंत्री मीना सिंह के निवास पर ग्रामीणों ने धरना दिया। मानपुर से सटे कई गांवों के किसानों ने बिजली की समस्या को लेकर चक्काजाम किया। फिर सड़क पर ही धरना दे दिया। 

विज्ञापन


धरने में मानपुर जनपद पंचायत से जुड़े हुए ग्राम बचहा, ग्राम टीकुरी (गड़रिया टोला), ग्राम रायपुर के डोंगरी टोला, अमरपुर (इंदिरा नगर) के सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। किसानों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से पिछले कई माह से क्षेत्र में बिजली नही है। इस कारण से कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।  बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। जिले में इन ग्रामों के अलावा भी कई क्षेत्रों में बिजली नहीं है। इन क्षेत्रों में ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed