फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News Teacher in Umaria told origin of Baiga tribe from dinosaurs Collector suspended

MP News: उमरिया में शिक्षक ने डायनासोर से बताई बैगा जनजाति की उत्पत्ति, कलेक्टर ने किया निलंबित

Tue, 20 Feb 2024 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 07:45 PM IST
सार

बैगा जनजाति की उत्पत्ति को डायनासोर से बताने वाले शिक्षक को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायत पर जांच करने के लिए कलेक्टर ने चार सदस्यीय टीम गठित की थी।

विज्ञापन
MP News Teacher in Umaria told origin of Baiga tribe from dinosaurs Collector suspended
शासकीय माध्यमिक विद्यालय, अंचला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्कूली छात्राओं के साथ अनर्गल वार्ता करने वाले अंचला विद्यालय के गुरुजी को उमरिया कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य ने निलंबित कर दिया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि शासकीय माध्यमिक विद्यालय अंचला के पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष, अध्ययनरत छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों द्वारा शिक्षक विजय सिंह बघेल पर शासकीय नियम प्रक्रियाओं से विपरीत कार्य करने, सहयोगी शिक्षकों के साथ अमर्यादित व्यवहार तथा बगैर अनुमति अनुपस्थित रहने आदि की शिकायतें की गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि शिकायत की जांच के लिए गठित कमेटी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि के उपरांत कलेक्टर ने शिक्षक सिंह पर उक्त कार्रवाई की है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक उस समय चर्चाओं में आए थे। जब स्कूली छात्र-छात्राओं का एक वीडियो सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रानिक चैनलों पर खासा वायरल हुआ था।
विज्ञापन


वीडियो में बच्चे यह कहते हुए दिखाई देते हैं कि विजय सिंह बैगा आदिवासियों को डायनासोर के वंशज और छात्राओं को बाई कहकर बुलाते हैं। समझा जाता है कि इन आरोपों के बाद ही उनके विरूद्ध जांच के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed