फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News: minor raped by uncle on her 17th birthday in Umaria Crime Hindi News

MP News: 17वें जन्मदिन पर चाचा ने किया दुष्कर्म, फिर इतने साल तक करता रहा ज्यादती; गर्भपात की दवा भी खिलाई

Fri, 10 Jan 2025 02:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 10 Jan 2025 02:32 PM IST
सार

उमरिया जिले में एक चाचा ने 17वें जन्मदिन पर भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी चाचा डरा-धमकाकर उसके साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा।  

विज्ञापन
MP News: minor raped by uncle on her 17th birthday in Umaria Crime Hindi News
चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म।

विस्तार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के चाचा ने ही उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी चाचा डरा धमकाकर उसके साथ करीब डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा। इससे पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता ने इसकी जानकारी आरोपी चाचा को दी तो उसने उसे गर्भपात की दवा पिला दी। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी चाचा के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। लेकिन, पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र के नरवार गांव का है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रिश्ते के चाचा सूरज सिंह ने 17वें जन्मदिन पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी चाचा डरा-धमकाकर उसके साथ डेढ़ साल तक दुष्कर्म करता रहा।  
विज्ञापन


दो महीने की गर्भवती हो गई थी पीड़िता
पीड़िता ने कहा कि चाचा के दुष्कर्म करने कारण वह गर्भवती हो गई। दो महीने का गर्भ होने पर उसे जानकारी लगी तो उसने आरोपी चाचा को भी बताया। जिस पर उसने जूस में मिलाकर उसे गर्भपात की दवा मिलाकर पिला दी। गर्भपात होने पर परिवार को घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने पीड़ित बेटी के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप- एफआईआर में गर्भपात का जिक्र नहीं
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस को दी शिकायत में उसने आरोपी चाचा द्वारा गर्भपात कराने की बात कही थी। लेकिन, पुलिस ने एफआईआर में इसे शामिल नहीं किया गया। न्याय की गुहार लेकर वह उमरिया एसपी से भी मिली, लेकिन अब तक आरोपी चाचा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी सूरज सिंह छत्तीसगढ़ के कोरबा में कोल माइंस में काम करता है। केस दर्ज हाने के बाद से वह फरार है। 


मामले की जांच की जा रही 
एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर 27 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़िता के गर्भपात के दावे की जांच की जाएगी। यह घटना जून 2021 की है, तीन साल बाद शिकायत दर्ज हुई है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed