फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News: Bison counting started in Bandhavgarh Tiger Reserve, counting is done in four years

MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शुरू हुई बायसन की गणना, चार वर्षों में होती है गिनती

Fri, 24 Nov 2023 12:00 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 12:00 AM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक बायसन की गणना होगी। अधिकारी-कर्मचारी सुबह 6 से 9 बजे तक पैदल घूमेंगे। लगभग डेढ़ सौ बायसन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
MP News: Bison counting started in Bandhavgarh Tiger Reserve, counting is done in four years
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बायसन की गणना की जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार नए-नए जानवर सामने आ रहे हैं। अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बायसन की गणना शुरू हुई है। टाइगर रिजर्व में नौ परिक्षेत्र में बायसन की गणना हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि बायसन की गणना में टाइगर रिजर्व के लगभग सात सौ कर्मचारी लगे हुए हैं। जो कि अब बायसन को देखने के बाद ही उनकी फोटो और स्थान और समय को प्रपत्र में भरेंगे। अगले तीन दिनों तक बायसन की गणना होगी। उसके बाद आंकड़ों को मुख्य कार्यालय में एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद 2023 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बायसन के आंकड़े अब सामने आएंगे।
विज्ञापन


सुबह 6 से 9 बजे पैदल होगी गणना
जानकारी के अनुसार अब बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी परिक्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी बायसन की गणना के लिए सुबह 6 से 9 बजे तक पैदल घूमेंगे। ये लोग बायसन दिखने पर फोटो, जीपीएस लोकेशन और समय के साथ प्रपत्र को इसमें भरेंगे और 25 नवंबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कार्यालय में आंकड़ों को भी भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार वर्षों में होती है बायसन की गणना
जानकारी के अनुसार 2012 में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान से बायसन को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को लाकर बसाया गया था। वहीं अब उसके बाद बायसनो में लगातार वृद्धि भी देखी गई है। चार वर्षों में बायसन की गणना होती है। वहीं बायसन मुख्य रूप से ताला, मगधी और कल्लवाह परिक्षेत्र में देखने को मिलते हैं। जहां बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2023 में लगभग डेढ़ सौ बायसन होने का अनुमान लगाया जा रहा है।


इनका कहना है
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सहायक संचालक विवेक सिंह ने बताया कि बांधवगढ टाइगर रिजर्व में तीन दिवसीय गौर गणना की जा रही है। आंकड़े एकत्रित करने के बाद बांधवगढ टाइगर रिजर्व में बायसन के आंकड़े सामने आएंगे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सभी परिक्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी गौर (बायसन) गणना में लगे हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed