फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News: A person was beaten by four people together, died during treatment, family members created a ruckus

MP News: एक व्यक्ति को चार लोगों ने मिलकर पीटा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

Thu, 07 Sep 2023 11:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:59 PM IST
सार

उमरिया जिले में एक व्यक्ति को चार लोगों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चक्काजाम के साथ थाने का घेराव भी कर दिया।

विज्ञापन
MP News: A person was beaten by four people together, died during treatment, family members created a ruckus
नौरोजाबाद थाने पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले में एक व्यक्ति को चार लोगों ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चक्काजाम के साथ थाने का घेराव भी कर दिया। नौरोजाबाद थाना परिसर में करीब 40 लोग पहुंचे थे। वे अपने साथ एक डेड बॉडी लेकर आए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौरोजाबाद थाना परिसर में एक व्यक्ति की मौत के बाद शव को रखकर उसके परिजन चक्काजाम कर रहे थे। जहां लोगों ने यह बताया कि मृतक संजय सिंह को चार लोगों देवेन्द्र सिंह, कैलाश काछी, राजेश पाल, धीरेन्द्र सिंह ने मिलकर बेरहमी से पीटा था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए हम दूर हॉस्पिटल में ले गए थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन इस बात की मांग पर अड़े रहे कि उन चारों व्यक्तियों को पकड़ा जाए। क्योंकि चारों आरोपी अभी मौके से फरार चल रहे हैं इसलिए परिजनों का आक्रोश लगातार जारी है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चारों आरोपियों के खिलाफ नौरोजाबाद थाने में पहले ही धारा 294, 323, 506 और 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया था, जहां मृत्यु होने पर धारा 302 की बढ़ोतरी की गई थी। मृतक संजय सिंह के परिजनों ने आरोप लगाया है की अभी तक उन लोगों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed