{"_id":"6559d20d118fa6f3d50f90dc","slug":"mp-election-2023-sector-magistrate-molested-tribal-woman-cho-during-election-duty-in-bandhavgarh-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: बांधवगढ़ में आदिवासी महिला CHO से चुनाव ड्यूटी के दौरान छेड़छाड़; सेक्टर मजिस्ट्रेट पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: बांधवगढ़ में आदिवासी महिला CHO से चुनाव ड्यूटी के दौरान छेड़छाड़; सेक्टर मजिस्ट्रेट पर केस दर्ज
Sun, 19 Nov 2023 02:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:44 PM IST
सार
MP Assembly Election 2023: उमरिया से बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन ड्यूटी के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा आदिवासी महिला CHO से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बीमारी का बहाना बनाकर महिला सीएचओ को अपने पास बुलाया था। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी सेक्टर मजिस्ट्रेट पंकज गुप्ता की कर रही तलाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र 89 के आकाशकोट इलाके में सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ पीआईयू पंकज गुप्ता को नियुक्त किया गया था। उनके सेक्टर में पांच पोलिंग बूथ पठारी कला, धवईझर, माली और तुम्मादर शामिल थे। इसी क्षेत्र में ग्राम बड़वार में पदस्थ 25 वर्षीय आदिवासी महिला सीएचओ निवासी थाना मानपुर क्षेत्र की डियूटी मेडिकल सुविधा के लिए लगाई गई थी। इसी दौरान पंकज गुप्ता ने बीमारी का बहाना बना कर महिला सीएचओ को बुलाया और छेड़खानी की। इस घटना की शिकायत पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 17 नवंबर को मतदान के दौरान दिन में लगभग ढाई बजे पोलिंग बूथ तुम्मादर में सेक्टर मजिस्ट्रेट पंकज गुप्ता ने एएनएम को फोन कर बुलाया। फिर कहा कि हमारी तबीयत खराब लग रही है, हमको दवा चाहिए। जबकि सीएचओ पोलिंग बूथ क्रमांक 160 पठारी कला में थीं। फोन आते ही वह तत्काल तुम्मादर पहुंचीं, जहां पोलिंग बूथ के बगल वाले कमरे में सेक्टर मजिस्ट्रेट पंकज गुप्ता लेटे हुए थे। उन्होंने कहा कि हम मोबाइल में दवा सर्च किए हैं, इसको देख लो। सेक्टर मजिस्ट्रेट के इतना कहने पर वह जैसे ही मोबाइल देखने को झुकीं तो एसडीओ पंकज गुप्ता सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ कर अपनी तरफ खींच लिया। इसके कारण वह उनके ऊपर गिर गईं, तब पंकज गुप्ता से वह बोलीं कि सर आप ये क्या कर रहे हैं। इस पर पंकज गुप्ता बोले कि तुम्हारे विभाग में ये सब चलता है, क्यों परेशान हो। तब महिला सीएचओ किसी तरह अपने आप को छुड़ा कर वहां से चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागीं। फिर अपने साथी सीएचओ संजीव उइके को फोन से सूचना दी। इसके बाद संजीव द्वारा तत्काल सीएमएचओ डॉक्टर आरके मेहरा को खबर दी गई। खबर मिलते ही सीएमएचओ तुम्मादर पहुंचे और सीएचओ को अपनी गाड़ी से उमरिया ले आए।
विज्ञापन
टीआई कोतवाली राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पीड़िता ने सारी घटना बताई। उसके बाद कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 647 पर धारा 354 आईपीसी और एससी एसटी एक्ट 3(2)(VA) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
