फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP Election 2023: Actor Ravi Kishan arrived to campaign in Manpur and Bandhavgarh assembly seats

MP Election: मानपुर और बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर प्रचार करने पहुंचे अभिनेता रवि किशन, सरकार बनाने का किया दावा

Mon, 06 Nov 2023 06:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 06 Nov 2023 06:58 PM IST
सार

MP Election 2023: मानपुर और बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर प्रचार करने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सांसद रवि किशन पाली पहुंचे और प्रकाश चौराहे में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस है।

विज्ञापन
MP Election 2023: Actor Ravi Kishan arrived to campaign in Manpur and Bandhavgarh assembly seats
मां बिरासिनी के दर्शन करने पहुंचे रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। स्टार प्रचारक भी विधानसभा सीटों पर प्रचार-प्रसार करने पहुंच रहे हैं। पाली में स्थित मां बिरासिनी शक्तिपीठ मंदिर में मां बिरासनी के दर्शन करने के साथ ही सांसद रवि किशन ने जिले में भाजपा के पक्ष में प्रचार शुरू किया। मानपुर और बांधवगढ़ विधानसभा सीट पर प्रचार करने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सांसद रवि किशन पाली पहुंचे और प्रकाश चौराहे में आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार का दूसरा नाम कांग्रेस है।
विज्ञापन


रवि किशन ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे करती है और कुछ नहीं देने वाली बल्कि उन्होंने अपने 15 महीने के कार्यकाल में चलने वाली जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था। रवि किशन ने बांधवगढ़ विधानसभा सीट के नौरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशी शिवनारायण सिंह के पक्ष में प्रचार किया। मानपुर विधानसभा के पाली में रवि किशन ने भाजपा प्रत्याशी मीना सिंह के पक्ष में प्रचार करते हुए वोट मांगा और आम सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


रवि किशन ने मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया। सांसद रवि किशन ने आम सभा को संबोधित करते हुए मंच से भाजपा सरकार और शिवराज सिंह चौहान की योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed