फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Woman dies after drowning in well two innocent children are crying inconsolably

Umaria News: कुएं में डूबकर महिला की मौत, दो मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल

Fri, 20 Sep 2024 04:40 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 20 Sep 2024 04:40 PM IST
सार

उमरिया जिले में एक महिला की कुएं में डूबकर मौत हो गई। महिला अपने पीछे दो मासूम बच्चों की छोड़ गई। वहीं, बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Umaria News Woman dies after drowning in well two innocent children are crying inconsolably
शव के सामने रोते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में इंदवार थाना अंतर्गत ग्राम हरदी के डोंगरिया टोला में करीब 36 वर्षीय सावित्री पति मुकेश केवट का शव शंकर मंदिर के करीब गहरे कुएं में मिला है। बताया जाता है कि मृत महिला सुबह घर से स्नान आदि के लिए नजदीकी कुआं गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान महिला कुएं में गिरी और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सूत्रों की माने तो घटना के कुछ देर में ही गांव की कुछ अन्य महिलाएं भी स्नान आदि के लिए कुएं में गई। वहां मृत महिला के कपड़े आदि रखे थे, परंतु महिला के न होने की वजह से अनहोनी के अंदेशे में कुएं में देखी, जिसके बाद इस बात की खबर ग्रामीणों को मिली। बाद में ग्रामीणों की मदद से महिला को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन


हालांकि, दुर्भाग्य से महिला की मौत हो गई। प्राथमिक दृष्ट्या पूरा मामला हादसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौके पर पुलिस पहुंची है और आवश्यक कार्रवाई की है। स्थानीय सूत्रों की माने तो मृतिका मिरगी बीमारी से ग्रस्त रही है। घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं, परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतिका के दो मासूम पुत्र (13 वर्षीय अजीत केवट एवं 11 वर्षीय अहम केवट) है। घटना के बाद से ही इन मासूमों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed