फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   In Umaria, a laborer was attacked with a conveyor belt cutter in mutual enmity

Umaria: प्लांट के अंदर मजदूरों में विवाद; साथी के गले में कन्वेयर बेल्ट कटर से किया हमला, आरोपी फरार

Sat, 12 Aug 2023 07:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Aug 2023 07:51 PM IST
सार

पावर प्लांट के दूसरे कर्मी घायल को अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार कर पीड़ित को त्वरित शहडोल अस्पताल रेफर किया गया।

विज्ञापन
In Umaria, a laborer was attacked with a conveyor belt cutter in mutual enmity
साथी मजदूर पर किया जानलेवा हमला। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उमरिया जिले के प्लांट में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक मजदूर के गले में कटर से हमला कर दिया गया। पावर प्लांट में दो मजदूरों की आपसी रंजिश में एक ने दूसरे पर कन्वेयर बेल्ट कटर से हमला कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वह पावर प्लांट में ठेका प्रथा में लोग कार्य कर रहे हैं। यहां श्री साईं नारायण कम्पनी में सेवारत दो मजदूर जिनमें से नागेंद्र पिता जगदीश सिंह रघुवंशी उम्र 40 वर्ष निवासी बड़ा छादा नरौजाबाद के साथ सुरजीत पिता संजय सिंह रघुवंशी निवासी वार्ड 4 खलौंध (पाली) में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


विवाद के दौरान ही सुरजीत ने नागेंद्र पर कन्वेयर बेल्ट के कटर से गले पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। घायल मजदूर नागेंद्र सिंह पर हमला होते ही गले से तेज़ रक्तस्राव भी होने लगा। वो वहीं गिरकर अचेत हो गया। पावर प्लांट के दूसरे कर्मी घायल को अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार कर पीड़ित को त्वरित शहडोल अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल युवक को शहडोल स्थित निजी अस्पताल श्री राम हॉस्पिटल में एडमिट कर इलाज किया जा रहा है। वहीं यह घटना के बाद से ही पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed