फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   If water problem is not resolved then there will be boycott of voting

Umaria News: उमरिया के गांव में पेयजल का संकट, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव का बहिष्कार होगा

Wed, 03 Apr 2024 11:46 AM IST
Umaria bureau उमरिया ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:46 AM IST
सार

उमरिया में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है कि यदि पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन
If water problem is not resolved then there will be boycott of voting
ज्ञापन सौंपा हुए वार्डवासी

विस्तार

उमरिया नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड 18 एवं 19 के वार्डवासी पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोग पिछले कई वर्षों से गर्मियों में जलसंकट का सामना करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में नल-जल योजना चलाकर घर-घर पानी पहुंचाने का काम किया है। इसके बाद भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। रहवासियों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर पेयजल समस्या को दूर करने की मांग की है। ऐसा न होने पर चुनाव का बहिष्कार करने की धमकी भी दी है। 

विज्ञापन


रहवासियों का कहना है कि नल-जल योजना के तहत पांच वर्ष पहले वार्ड में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। पाइपलाइन भी वार्डों में बिछाई गई थी। इसके बाद भी ठेकेदार ने मनमानी करते हुए काम सही नहीं किया और पूरे वार्ड में पाइपलाइन बिछाए बिना ही बिल का भुगतान करा लिया। जहां-जहां पाइपलाइन बिछी है, वहां भी टेस्टिंग कर ली गई लेकिन उसमें पानी सप्लाई आज तक नहीं हो सका है। इससे डे कालोनी, आदर्श कॉलोनी, झाड़ू मोहल्ला विकटगंज समेत वार्ड 18 एवं 19 के लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी के दिनों में बोरवेल भी सूख रहे हैं। इस समस्या को लेकर वार्डवासी कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें चेताया है कि यदि शीघ्र ही पानी की समस्या का निदान नहीं कराया गया तो वार्डवासी मतदान का बहिष्कार भी करेंगे। आगे भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed