फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Five girls missing from the hostel were found in Maihar

Umaria News: छात्रावास से लापता पांच छात्राएं मैहर से मिलीं, प्रशासन की तत्परता से घंटों में सुलझा मामला

Mon, 18 Aug 2025 08:45 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 08:45 PM IST
सार

शिवपुरी में बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक दिनेश लोधी की नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गरमा गया। परिवारजनों ने पुलिस पर हिरासत में मारपीट का आरोप लगाते हुए 5 घंटे से ज्यादा चक्का जाम किया।

 

विज्ञापन
Five girls missing from the hostel were found in Maihar
: छात्रावास से लापता पांच छात्राएं मैहर में मिलीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या छात्रावास गिंजरी, पाली में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा आठवीं की पाँच छात्राएं अचानक लापता हो गईं। मामले की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गए और आसपास के जिलों तक अलर्ट जारी कर दिया। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ओहरिया, एएसपी सीताराम और एसडीओ राजस्व अंबिकेश प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस बल और रेलवे पुलिस की मदद से छात्राओं की तलाश शुरू की गई। प्रशासन की तेजी से कार्रवाई का ही परिणाम रहा कि कुछ ही घंटों में पता चला कि सभी छात्राएं सतना जिले के मैहर पहुंच गई थीं। पुलिस टीम ने उन्हें सुरक्षित वापस ला लिया।

विज्ञापन


छात्रा ने छोड़ा पत्र
लापता हुई छात्राओं में से एक ने घर पर पत्र भेजा था, जिसमें लिखा था, “मैं अब कुछ बनकर ही लौटूंगी।” इस पत्र से घटना और रहस्यमय हो गई और तलाश तेज करनी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक छात्राओं के कदम के पीछे व्यक्तिगत या पारिवारिक कारण हो सकते हैं, जिनकी पुष्टि पूछताछ के बाद होगी। फिलहाल सभी छात्राएं सुरक्षित हैं और उनकी काउंसलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?


छात्रावास अधीक्षक निलंबित
घटना में लापरवाही सामने आने पर छात्रावास अधीक्षक अर्चना सिंह को निलंबित कर दिया गया है। घटना के समय वे स्वास्थ्य संबंधी कार्य से जबलपुर गई थीं और प्रभार सारिका शर्मा देख रही थीं। प्रशासन ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। इस घटना ने छात्रावासों की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावक भी अब बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता रही, आगे जांच के बाद कारण स्पष्ट होंगे। प्रशासन की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन अब नजर इस बात पर है कि छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था को भविष्य में कैसे मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed