फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Elephants of Bandhavgarh will rest for 7 days from today special service will be provided

Umaria News: आराम फरमा रहे बांधवगढ़ के हाथी, की जा रही विशेष सेवा, जानिए क्या है वजह

Sun, 08 Sep 2024 09:25 AM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2024 09:25 AM IST
सार

महोत्सव के दौरान हाथियों को फल, रोटियां, नारियल, मक्का सहित गुड़ और नाना प्रकार के व्यंजन खिलाए जाएंगे। इस महोत्सव में सात दिन तक हाथियों से किसी भी प्रकार का काम नहीं लिया जाता है, वे आराम करते हैं और उनकी सेवा की जाती है। 

विज्ञापन
Elephants of Bandhavgarh will rest for 7 days from today special service will be provided
हाथी महोत्सव का शुभारंभ

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ नेशनल पार्क में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथी महोत्सव का आगाज आज किया जा रहा। यह महोत्सव 7 सितंबर से शुरू हुआ है जो 13 सितंबर तक चलेगा। इस सात दिवसीय महोत्सव के दौरान हाथियों की सेवा की जा रही है ।
विज्ञापन


उप क्षेत्रीय संचालक पीके वर्मा ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाथी महोत्सव का आयोजन ताला गेट में किया जा है, जिसका शुभारंभ पीसीसीएफ वन्यजीव वी एन अंबादे के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में सुबह हाथियों को नहला कर बारडीं के तेल से मालिश कर चंदन टीका से सजाया गया और फिर उन्हें कई प्रकार के फल खिलाए गए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 14 हाथी हैं जो अलग-अलग कैंपों में निवासरत हैं। ये सभी हाथी महोत्सव में सात दिवस एक साथ रहकर मौज मस्ती करेंगे। 
विज्ञापन


महोत्सव के दौरान हाथियों को फल, रोटियां, नारियल, मक्का सहित गुड़ और नाना प्रकार के व्यंजन खिलाए जाएंगे। इस महोत्सव में सात दिन तक हाथियों से किसी भी प्रकार का काम नहीं लिया जाता है, वे आराम करते हैं और उनकी सेवा की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed