फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Due to the dominance of the bully, he built a house on the road in umaria

Umaria News: दबंग की दबंगई आई सामने, सड़क पर ही बना दिया घर; कार्रवाई की बात कर रहे अधिकारी

Sun, 03 Nov 2024 03:29 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2024 03:29 PM IST
सार

MP: उमरिया-शहडोल एनएच 43 मार्ग पर एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। इस पूरे मामले को लेकर नायब तहसीलदार डीएस मरावी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
Due to the dominance of the bully, he built a house on the road in umaria
मामले की होगी जांच - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

उमरिया-शहडोल एनएच 43 मार्ग पर एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। जहां बीच सड़क पर उसने अपना घर बना लिया। जिसने भी देखा वह दंग रह गया। यह वही सड़क है, जहां से उमरिया और शहडोल से जाने वाले लोग इस मार्ग का प्रयोग करते थे, लेकिन नई सड़क बनने के बाद उस रूट को थोड़ा सा डायवर्ट कर दिया गया, लेकिन जहां पुरानी सड़क बनी थी, वहां देखते ही देखते दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


दरअसल यह मामला उमरिया जिले के पाली जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुदरिया का है। जहां रामसेवक नामक व्यक्ति ने यहां अपना घर बना लिया है और पूरी सड़क को अपने कब्जे में ले लिया। हैरानी की बात तो यह है कि उमरिया जिले के जिला प्रशासन चाहे कलेक्टर हो य एसडीएम या अन्य अधिकारी किसी भी अधिकारियों की निगाह इस पर नहीं पड़ी। वहीं इस संबंध में नायब तहसीलदार डीएस मरावी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हम इसकी जांच कराकर उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed