Umaria: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का एकदिवसीय दौरा, टाइगर रिजर्व के इको सेंटर में कार्यक्रम होंगे आयोजित
Umaria: एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल अपने एक दिवसीय पर उमरिया आ रहे हैं। इस दौरान वो टाइगर रिजर्व के इको केंद्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में चर्चा करेंगे। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला पहली बार जिले के दौर पर आ रहे हैं, जिसको लेकर लगातार प्रशासन की तरफ से चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का एक दिवसीय दौरा उमरिया में होने वाला है, जिसकी तैयारी पूरी तरह से शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम आज बुधवार को भोपाल से चलकर कटनी होते हुए बांधवगढ़ पहुंचेंगे, जहां वो टाइगर रिजर्व के इको केंद्र में लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में चर्चा करेंगे।
पहली बार आ रहे उमरिया
बता दें कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, जिसे लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। इसी को लेकर मध्य प्रदेश में डिप्टी सीएम लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला पहली बार जिले के दौर पर आ रहे हैं, जिसको लेकर लगातार प्रशासन की तरफ से चाक चौबंद व्यवस्था कर दी गई है। प्रशासन की टीम और पुलिस की टीम निगरानी भी कर रही है।
