फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   umaria news Bike collides with bus, two killed, one injured

Umaria News: उमरिया में अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Fri, 08 Nov 2024 05:18 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 05:18 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज शहडोल अस्पताल में जारी है। पुलिस ने बस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
umaria news Bike collides with bus, two killed, one injured
बस में बाइक को मारी टक्कर दो की मौत एक हुआ घायल

विस्तार

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है, और एक और दर्दनाक हादसा उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक को शहडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

घटना के अनुसार, यह हादसा शाम के समय हुआ जब बाइक सवार देव प्रताप (24 वर्ष) और दिनेश अगरिया (25 वर्ष) अपने गांव बड़ार से मानपुर की ओर जा रहे थे। तभी परमार बस सर्विस की बस, जिसका नंबर एमपी 21 पी 0172 था, ने शिव पेट्रोल पंप के पास बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीसरा युवक समर सिंह (24 वर्ष), जो उसी बाइक पर सवार था, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

विज्ञापन

मृतकों के परिजनों ने बताया कि ये तीनों युवक गांव के थे और शाम के वक्त ताला की ओर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी शैलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजने में मदद की। उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों युवक दम तोड़ चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मानपुर पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम आज कराया जाएगा। इस दुर्घटना ने सड़क सुरक्षा की गंभीरता को एक बार फिर से उजागर किया है, क्योंकि सड़क हादसों में हो रही लगातार मौतें चिंता का विषय बन गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed