फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News Great news for tourists tourists will be able to see tigers from October 1

Umaria News: पर्यटकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, एक अक्तूबर से टाइगरों को देख सकेंगे पर्यटक

Fri, 27 Sep 2024 10:37 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Fri, 27 Sep 2024 10:37 PM IST
सार

बांधवगढ टाइगर रिजर्व पार्क में चार माह बाद पुनः एक अक्तूबर को पर्यटन प्रारंभ होगा। पर्यटन प्रारंभ होने के पूर्व पर्यटकों को सफारी कराने वाले गाइड टूरिस्ट को बेहतर तरीके से वन्यजीव एवं यहां की जैव विविधता के बारे में प्रशिक्षण एक्सपर्ट बुलाकर दिया गया है।

विज्ञापन
Umaria News Great news for tourists tourists will be able to see tigers from October 1
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिया गया है। जहां उसमें उमरिया जिले की बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र की अहम भूमिका है। जहां विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में टूरिज्म का एक अक्तूबर से प्रारंभ हो रहा है।

विज्ञापन


बांधवगढ टाइगर रिजर्व पार्क में चार माह बाद पुनः एक अक्तूबर को पर्यटन प्रारंभ होगा। पर्यटन प्रारंभ होने के पूर्व पर्यटकों को सफारी कराने वाले गाइड टूरिस्ट को बेहतर तरीके से वन्यजीव एवं यहां की जैव विविधता के बारे में प्रशिक्षण एक्सपर्ट बुलाकर दिया गया है। आने वाले एक अक्तूबर से बांधवगढ टाइगर रिजर्व में पर्यटक बाघों का दीदार अब कर सकेंगे।
विज्ञापन


बाघों के गढ़ कहे जाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में गाइडों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण इको ताला सेंटर में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में पुणे से आए वाइल्ड लाइफ एक्सपर्टों ने सभी गाइडों को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। बाघ, तेंदुआ और गौर सहित अन्य वन्यजीव एवं जैव विविधता के बारे में खास जानकारी दी गई, जिससे वे सफारी के दौरान टूरिस्ट को अच्छी तरह से बांधवगढ़ के बारे में बता सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस पूरे मामले को लेकर डिप्टी डायरेक्टर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पीके वर्मा ने बताया कि एक अक्तूबर से टूरिज्म प्रारंभ होगा। इसके पूर्व पूणे से आए विशेषज्ञों द्वारा गाइडों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद गाइड बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में देश एवं विदेश से घूमने आने वाले टूरिस्टों को जंगल एवं वन्य जीवों के बारे में अच्छे तरीके से जानकारी दे सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed