{"_id":"65e8494bb6932c216208511e","slug":"bandhavgarh-tiger-reserve-eight-accused-arrested-for-smuggling-animals-used-to-kill-and-sell-wild-animals-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bandhavgarh Tiger Reserve: जानवरों की तस्करी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, वन्यप्राणियों को मार कर बेचते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bandhavgarh Tiger Reserve: जानवरों की तस्करी करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, वन्यप्राणियों को मार कर बेचते थे
Wed, 06 Mar 2024 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 06 Mar 2024 04:15 PM IST
सार
वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की गुप्त सूचना पर पिछले चार दिनों से कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान आठ तस्कर पकड़े गए हैं। इनके कब्जे से कई वन्यप्राणी भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
वन्य प्राणियों की तस्करी में लिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली जानवरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और कई प्रकार की जानवर यहां पाए जाते हैं, जहां दूर-दूर से लोग उन्हें देखने के लिए भी पहुंचते हैं। लेकिन उसके साथ ही साथ क्राइम भी लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन लगातार उन पर सख़्ती लगा रहा है। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, जबलपुर की गुप्त सूचना पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एवं उमरिया वन मंडल की संयुक्त कार्रवाई में आठ वन्य प्राणी तस्कर पकड़े गए हैं।
बता दें कि वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की गुप्त सूचना पर पिछले चार दिनों से कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान आठ तस्कर पकड़े गए हैं। उप स़चालक बा़ंधवगढ़ पीके वर्मा और डीएफओ उमरिया मोहित सूद के मार्गदर्शन मे़ं पहले दिन की कार्रवाई में टीम के सदस्यों ने तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए चार नग इंडियन सॉफ्टशेल टर्टल बरामद किए हैं। अगले दिन तीन व्यक्ति पे़गोलिन की स्केल और दो नग इंडियन सॉफ्टशेल टर्टल के साथ ढीमरखेड़ा के नजदीक ग्राम बिजौली से पकड़े गए। इनकी सूचना दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
इन्हें किया गिरफ्तार
जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनकी पहचान समरजीत पिता रामदयाल सि़ंह (38) सा आंगनगुड़ी-महरोई, रामप्रसाद पिता मिठ्ठू रौतेल (45) साकिन अमरहा पोस्ट-रहठा, राजेश पिता मंगल कोरी (46) साकिन पिपरिया, सुरेन्द पिता रामेश्वर सिंह बिजौरी ढीमरखेड़ा, माखन पिता जयसिंह बिजौरी, ढीमरखेड़ा, संजय पिता राममिलन सिंह मार्को (20), हेमराज पिता शिवकरण प्रसाद डुलिया (49) सा बेलसरा और सुरेन्द पिता धीसल सिंह (50) सा झीरपानी, थाना बिलासपुर, जिला उमरिया के रूप में की गई।
विज्ञापन
सभी को जेल
वन्यजीव स़रक्षण अधिनियम की धाराओ़ं के तहत कार्यवाही कर आज सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।