फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Bandhavgarh Tiger Reserve: Death of tigress in suspicious circumstances, reason being told for mutual fight

Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आपसी लड़ाई बताया जा रहा कारण

Sun, 27 Aug 2023 09:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 27 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिला है। उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितयों में हुई है। जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि बाघिन की मौत आपसी लड़ाई के कारण हुई है। 

विज्ञापन
Bandhavgarh Tiger Reserve: Death of tigress in suspicious circumstances, reason being told for mutual fight
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन का शव मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। लगातार हो रही बाघों की मौत ने वन्य जीव प्रेमियों की नींद उड़ा रखा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मानपुर रेंज अंतर्गत पटेहरा बीट के पीएफ 641 के चरपरिया हार में चार वर्षीय वयस्क मादा बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि बाघिन का शव मिला है। प्रथमदृष्टया बाघिन की मौत आपसी लड़ाई के कारण हुई है। मृत बाघिन की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया और उनकी मौजूदगी में बाघिन का पोस्टमार्टम करवा कर उसके अव्यव जब्त कर फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। डॉग स्क्वॉड के माध्यम से भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जब भी बाघ की मौत होती है तो पार्क प्रबंधन के पास एक ही जबाब रहता है कि आपसी लड़ाई में मौत हुई है, जबकि जानकार बताते हैं कि मादा बाघ के ऊपर नर बाघ हमला नहीं करता है। हालांकि पार्क प्रबंधन 24 घंटे गश्ती के दावे करता है, ऐसी घटना से गश्ती पर भी सवाल  उठ रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारण सामने आ सकेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed