फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   ADGP DC Sagar reached Naurojabad

Umaria: ADGP डीसी सागर पहुंचे नौरोजाबाद, लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, शत प्रतिशत मतदान की दिलाई शपथ

Mon, 25 Mar 2024 09:56 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Mar 2024 09:56 PM IST
सार

Umaria: शहडोल जोन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर नौरोजाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसडीओपी पाली शिव चरण बोहित, टीआई नौरोजाबाद अरुणा द्विवेदी एवं पुलिस बल के साथ में नगर में घूम करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
 

विज्ञापन
ADGP DC Sagar reached Naurojabad
ADGP डीसी सागर पहुंचे नौरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर्व के दौरान नगर नौरोजाबाद और पाली में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शहडोल जोन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डीसी सागर नौरोजाबाद पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीओपी पाली शिव चरण बोहित, टीआई नौरोजाबाद अरुणा द्विवेदी एवं पुलिस बल के साथ में नगर में घूम करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं पीपल चौक नौरोजाबाद और पांच नंबर कॉलोनी में होली का उत्सव मना रहे युवाओं के बीच में पहुंच कर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी युवाओं को दिलाई।

विज्ञापन


बता दें कि नगर नौरोजाबाद में टीआई नौरोजाबाद अरुणा द्विवेदी के नेतृत्व में होलिका दहन से लेकर के रंग उत्सव तक लगातार कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर में सतत पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ वालों के खिलाफ कार्रवाई भी लगातार की जा रही हैं।
विज्ञापन


नगर में शांति व्यवस्था बनें
टीआई नौरोजाबाद अरुणा द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया नौरोजाबाद नगर में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत चार कार्रवाई भी बीते 2 दिनों के अंदर की गई है। टीआई नौरोजाबाद अरुणा द्विवेदी ने नगर वासियों से अपील की है कि नगर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखें यदि कहीं कोई आसामाजिक तत्व के द्वारा नगर की शांति में खलल डालने का काम करें तो इसकी तत्काल जानकारी नौरोजाबाद पुलिस को दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed