{"_id":"666574c611d2c48ade063515","slug":"a-tiger-fatally-attacked-a-youth-in-umaria-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: आदमखोर हो रहे बाघ, अधेड़ व्यक्ति पर किया हमला; बुरी तरह से हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: आदमखोर हो रहे बाघ, अधेड़ व्यक्ति पर किया हमला; बुरी तरह से हुआ घायल
Sun, 09 Jun 2024 04:13 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 09 Jun 2024 04:13 PM IST
सार
Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघों के हमले के मामले बढ़ रहे हैं। जहां बाघ आदमखोर होते हुए नजर आ रहे हैं और इंसानी लोगों पर वह लगातार हमले की वजह से सुर्खियों में भी आ गए हैं।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजा मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र मानपुर अंतर्गत बड़खेरा बीट के जूड़नहार RF334 वन क्षेत्र से आया है। जहां लड़की लेने गए अधेड़ व्यक्ति भिखारी कुशवाहा पिता शुभकरण कुशवाह (54) पर बाघ ने हमला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाघ के हमले से अधेड़ व्यक्ति भिखारी कुशवाहा बुरी तरह घायल हुआ है, जिसे वन अमले की मदद से तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है, लेकिन मौके पर 108 या अन्य कोई वाहन न होने के कारण घायल फिलहाल मानपुर अस्पताल में ही हैं।
विज्ञापन
