फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MPPSC State Service and State Forest Service preliminary examination conducted in two shifts

Umaria: MPPSC की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पाली में संपन्न, नहीं मिली गड़बड़ी की सूचना

Sun, 16 Feb 2025 07:33 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sun, 16 Feb 2025 07:33 PM IST
सार

परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण परीक्षा पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) सेवानिवृत्त आईएएस राज कुमार पाठक, कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन, और अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम ने किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी बंजारे समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
MPPSC State Service and State Forest Service preliminary examination conducted in two shifts
मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा की प्रारंभिक परीक्षा, दो पाली में संपन्न

विस्तार

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), इंदौर द्वारा संचालित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को सफलतापूर्वक दो पालियों में संपन्न हुआ। पहली पाली सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक आयोजित की गई।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों की उपस्थिति
शासकीय आदर्श महाविद्यालय डबरौंहा परीक्षा केंद्र में कुल 300 परीक्षार्थियों में से 243 ने परीक्षा दी, जबकि 57 अनुपस्थित रहे। इसी तरह, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय उमरिया में 250 परीक्षार्थियों में से 211 उपस्थित रहे और 39 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण परीक्षा पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) सेवानिवृत्त आईएएस राज कुमार पाठक, कलेक्टर धरणेंद्र कुमार जैन, और अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम ने किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर मीनाक्षी बंजारे समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनिश्चित सुरक्षा व्यवस्था के तहत परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे परीक्षा आयोजन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली, और परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed