{"_id":"64bd0f01f9734823510ce205","slug":"umaria-young-man-died-in-a-tiger-attack-in-bandhavgarh-tiger-reserve-the-old-man-lost-his-life-two-days-ago-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में युवक की मौत, दो दिन पहले भी गई थी वृद्ध की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में युवक की मौत, दो दिन पहले भी गई थी वृद्ध की जान
Sun, 23 Jul 2023 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Jul 2023 04:59 PM IST
सार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इलाके में बाघों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को युवक की मौत हो गई। वहीं दो दिन पहले एक बुजुर्ग की जान बाघ ने ले ली थी।
विज्ञापन
बाघ का हमला
- फोटो : Amar Ujala Digital
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघों के हमले से लगातार मौत की खबर सामने आ रही है। रविवार को भी युवक की मौत हो गई, वहीं दो दिन पहले एक बुजुर्ग की जान बाघ के हमले में गई थी। ये मवेशी चराने जाते हैं, तभी बाघ हमला कर रहा है। लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है।
बता दें कि मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मानपुर रेंज के एकदमना बीच की घटना है। यहां आमहार के जंगल में बाघ ने चरवाहे के ऊपर हमला कर दिया है। जहां हमले में मजे खेता गांव के निवासी अजय बैगा पिता मंगल बैगा उम्र 22 वर्ष की मौत हुई है। जानकारी मिलते ही मानपुर पर क्षेत्राधिकारी मुकेश अहिरवार अपने वनरक्षक के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए ले जाना चाहा पर उस समय उसकी मौत हो चुकी थी।
नहीं थम रही मौतें
गुरुवार को भी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर वन परिक्षेत्र के आरएफ क्रम 109 (ददरौंड़ी बीट ) में मवेशी चराने गए वृद्ध पर टाइगर ने हमला किया है। इस घटना में 77 वर्षीय वृद्ध सुखदेव प्रसाद पिता स्व वनमाली राय की मौत हो गई। शनिवार को भी एक बुजुर्ग पर टाइगर अटैक हुआ था, उसकी पत्नी ने साहस दिखाते हुए पति को बाघ के चंगुल से बचा लिया था।