फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Tiger attacked an elderly man in Bandhavgarh Tiger Reserve, wife fought to save her husband's life

Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने बुजुर्ग पर किया हमला, पति की जान बचाने भिड़ गई पत्नी

Sat, 22 Jul 2023 07:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 07:23 PM IST
सार

उमरिया में बाघ ने फिर एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। हालांकि बुजुर्ग की पत्नी बाघ से भिड़ गई और पति को बचा लिया। बुजुर्ग का अस्पताल में उपचार जारी है। 

विज्ञापन
Umaria: Tiger attacked an elderly man in Bandhavgarh Tiger Reserve, wife fought to save her husband's life
बाघ ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ ने फिर हमला कर दिया। एक बुजुर्ग को बाघ ने निशाना बनाया, पर बुजुर्ग की पत्नी हिम्मत दिखाते हुए बाघ से भिड़ गई और पति की जान बचा ली। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कहीं बाघों की मौत तो कहीं ग्रामीणों की मौत थमने का नाम नही ले रही है। हर दिन कोई न कोई घटना घट रही है। शनिवार देर शाम मवेशी चरा कर लौट रहे ग्राम बड़खेड़ा निवासी 62 वर्षीय वृद्ध राम शरण बैगा पिता नथाई बैगा पर दमना बीट के पहड़िहा हार में बाघ ने अचानक आकर हमला कर दिया। राम शरण ने खुद बाघ से संघर्ष करते हुए अपनी जान बचाकर आसपास के लोगों से गुहार लगाई जिसमें वहीं बगल से उनकी पत्नी धान का रोपा लगाने का कार्य कर रही थी, जो आवाज सुनते ही दौड़ी और अपने जान की बाजी लगाकर पति की जान बचाई। बाघ को भागना पड़ा और पति की जान बच पाई।
विज्ञापन


मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि वन विभाग को खबर लगते ही हमारे आरए भाई लाल सिंह एवं सहयोगी छोटू सिंह वन प्रहरी मौके पर पहुंच घायल वृद्ध को मानपुर समुदायिक भवन में लाया गया, जहां उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed