फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Sarpanch in connivance with Patwari told aunt dead in papers, got 40 acres of land transferred

उमरिया: सरपंच ने पटवारी की मिलीभगत से चाची को कागजों में बताया मृत, 40 एकड़ जमीन का करा लिया नामांतरण

Wed, 04 May 2022 08:56 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 May 2022 08:56 AM IST
सार

उमरिया जिले में तत्कालीन सरपंच ने अपनी चाची की 40 एकड़ जमीन हड़पने के लिए पटवारी से सांठगांठ कर जमीन का नामांतरण अपने नाम करा लिया। आरोपी सरपंच, पटवारी और अन्य पर धारा 420 समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Umaria: Sarpanch in connivance with Patwari told aunt dead in papers, got 40 acres of land transferred
फरियादी सुक्खो बाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में तत्कालीन सरपंच ने अपने रसूख का उपयोग कर पटवारी के सहयोग से करीब 40 एकड़ जमीन हड़प ली। सरपंच ने अपनी चाची को दस्तावेजों में मृत बताकर उसकी 40 एकड़ जमीन का नामांतरण करा लिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब सुक्खो बाई के मृत पति के द्वारा बेची गई जमीन पर भी आरोपी अपना कब्जा जताने लगा।
विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला 2012 -13 का है।  ग्राम पंचायत धमनी के तत्कालीन सरपंच कुँवर सिंह ने सुक्खो बाई को मृत बताकर तत्कालीन पटवारी से सांठगांठ कर 40 एकड़ की जमीन अपने नाम फौती नामांतरण करवा लिया। मामले की जानकारी सुक्खो बाई को 10 वर्ष बाद पता चला कि कागजों में उसकी मौत 10 साल पहले ही हो चुकी है। 
विज्ञापन


मामले की जानकारी लगते ही सुक्खो बाई के पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि राजस्व न्यायालय से महिला को न्याय मिला और न्यायालय ने पट्टा वृद्धा के नाम बना दिया। लेकिन अब भी आरोपी पूरी जमीन को अपने कब्जे में किए हुए है। मामले में आरोपी तत्कालीन सरपंच कुँवर सिंह,पटवारी सहित एक अन्य आरोपी पर 420 सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed