{"_id":"64ea2c1cc372fcd7fb0b7717","slug":"umaria-news-lathi-used-in-family-dispute-four-people-injured-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पारिवारिक विवाद में जमकर चली लाठी, चार लोग घायल, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पारिवारिक विवाद में जमकर चली लाठी, चार लोग घायल, जानें पूरा मामला
Sat, 26 Aug 2023 10:15 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:15 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट हो गई। इस दौरान जमकर लाठियां चलीं, जिसमें बहू सहित बाप और दो बेटे घायल हो गए। सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
घायल का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया के आमडी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। जहां तेज हल्ला और गुहार की वजह से पूरा गांव मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम अमडी में एक ही परिवार में जमकर लाठी डंडा चलने की है। इस घटना में पिता समेत दो बेटे और एक बहू के घायल होने की खबर है। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ है। वहीं, जिसके बाद आपस में दोनों भाई पुरुषोत्तम पिता सुकला बैगा उम्र 30 साल और नरबद पिता सुकला बैगा उम्र 35 साल और पिता सुकला बैगा में मारपीट होने लगी थी।
विज्ञापन
जहां हादसे को देख बीच बचाव में नरबद की पत्नी माया बाई भी कूद पड़ी। बताया गया है कि मारपीट की घटना में बहू भी चोटिल हुई है। वहीं, सभी घायलों को 100 नंबर और 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
