फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News: Horrific road accident on Johila bridge, car fell down from the bridge due to truck collision

Umaria Accident News: जोहिला पुल पर हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से कार पुल से नीचे गिरी

Mon, 24 Jul 2023 10:19 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 10:19 AM IST
सार

उमरिया जिले में रविवार को एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार जोहिला पुल से नीचे गिर गई। कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Umaria News: Horrific road accident on Johila bridge, car fell down from the bridge due to truck collision
घायलों को अस्पताल पहुंचाते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में लगातार सड़क हादसों का दौर जारी है। रविवार को एक ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी वजह से कार सीधे पुल के नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि उस समय पानी भरा हुआ नहीं था, नहीं तो सभी की मौत हो सकती थी। दरअसल पूरा मामला उमरिया जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का है, जहां पर जोहिला पुल के ऊपर कार और ट्रक की भिंडत का मामला सामने आया है। जानकरी के अनुसार ट्रक क्रमांक MP20HB6040 के चालक ने लापरवाही और तेज ट्रक पुल के ऊपर चलाते हुए कार क्रमांक MP18CA2164 को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


घटना रविवार रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना स्थल पर कुछ ही समय बाद पहुंचे राहगीरों ने बताया कि घटना स्थल पर पुल के ऊपर कांच के टुकड़े पड़े हुए थे, वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया था। जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक उमरिया प्रमोद कुमार सिन्हा टीआई नौरोजाबाद डॉ ज्ञानेंद्र सिंह सहित पुलिस बल भी घटना स्थल पर  तत्काल पहुंचे और रेक्स्यू कर घायलों को नीचे से निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed