{"_id":"6491de288e312e379703c817","slug":"umaria-news-grand-jagannath-procession-taken-out-from-maa-birasini-temple-located-in-birsinghpur-pali-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी मंदिर से निकाली गई भव्य जगन्नाथ की शोभायात्रा, DM भी रहे साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी मंदिर से निकाली गई भव्य जगन्नाथ की शोभायात्रा, DM भी रहे साथ
Tue, 20 Jun 2023 10:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 20 Jun 2023 10:43 PM IST
सार
Umaria News: मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली स्थित बिरासिनी मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जिला कलेक्टर केडी त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बिरासिनी मंदिर से निकाली गई भव्य जगन्नाथ की शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले की बिरसिंहपुर पाली में इन दिनों माता के भक्तों का अंबार फिर से दिखाई दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई है। इस रथयात्रा में उमरिया जिले के कलेक्टर डॉ केडी त्रिपाठी मौजूद रहे, उनकी मौजूदगी में रथ यात्रा निकाली गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को भगवान जगन्नाथ जी की शोभा यात्रा में मुख्य रूप में पूरी की पूरी जनता मौजूद रही है। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान की रथयात्रा में शामिल होकर भगवान से अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
वहीं, सरजू प्रसाद अग्रवाल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पंडित प्रकाश पालीवाल भी उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ है। जहां रथ यात्रा मां बिरासिनी देवी मंदिर के प्रांगण से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण कर दुर्गा मंदिर पर पर रोका गया, जहां भगवान जगरनाथ जी तीन दिन विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
