फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria Crime Major action against drugs four boxes of corex including live cartridges and katta seized

Umaria Crime: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जिंदा कारतूस और कट्टा सहित चार पेटी कोरेक्स जब्त, तीन गिरफ्तार

Thu, 20 Jul 2023 03:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 03:54 PM IST
सार

Umaria Crime: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में नौरोजाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जिंदा कारतूस और कट्टा सहित चार पेटी कोरेक्स जब्त किया है।
 

विज्ञापन
Umaria Crime Major action against drugs four boxes of corex including live cartridges and katta seized
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया में नौरोजाबाद पुलिस ने बुधवार रात नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बताया जाता है कि बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित ग्राम पठारी के पास चार पहिया वाहन बोलेरो को रोका गया। गाड़ी से करीब चार पेटी कोरेक्स और कट्टा जब्त किया गया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गाड़ी में चेकिंग के दौरान जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। हालांकि, जिंदा कारतूस कितने हैं, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि इस मामले में चार पहिया बोलेरो वाहन में नशे के अवैध कारोबार में शामिल तीन आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जाता है कि हिरासत में लिए तीनों आरोपी शिवम राव, सौरभ तिवारी और दीपक त्रिपाठी शहडोल जिले के जयसिंहनगर से हैं, जो नशे से जुड़े दूसरे किसी अवैध कारोबारी को माल देने ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस अब इस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। इस मामले में पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हिरासत में लिए गए ये तीनों आरोपी कहां से कोरेक्स की बड़ी मात्रा का क्रय किए हैं और अब कहां विक्रय करने का प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा इनके पास से जब्त कट्टा और कारतूस की भी विधिवत तहकीकात पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed