फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Bloody struggle to save its territory, tiger kills leopard

Umaria: अपनी टेरिटरी को बचाने के लिए हुआ खूनी संघर्ष, बाघ ने तेंदुए को उतारा मौत के घाट

Sun, 30 Apr 2023 06:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 06:54 PM IST
सार

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बखान बीट के जोगीमढी पहाड़ी के आरएफ 312 में गश्त के दौरान दल को संदिग्ध परिस्थिति में तेंदुआ का शव पड़ा हुआ मिला था। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।

विज्ञापन
Umaria: Bloody struggle to save its territory, tiger kills leopard
उमरिया में बाघ से लड़ाई में तेंदुए की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के उमरिया में तेंदुए का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि बाघ से संघर्ष के दौरान तेंदुए की मौत हुई है। दरअसल यह पूरा मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बखान बीट के जोगीमढी पहाड़ी के आरएफ 312 में गश्त के दौरान दल को संदिग्ध परिस्थिति में तेंदुआ का शव पड़ा हुआ मिला था। जहां जानकारी लगते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। वहीं पूरे क्षेत्र की सर्चिंग कराई गई। मेंटल डिटेक्टर से भी सर्च किया गया।
विज्ञापन


दरअसल तेंदुआ के गले में और शरीर में बाघ के दांत के निशान और नाखून के निशान मिले हैं। जहां घटनास्थल पर बाघ ने तेंदुआ को घसीटा भी है, उनके भी निशान मिले हैं। वहीं यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाघ और तेंदुआ के आपसी संघर्ष में ही तेंदुआ की मौत हुई है। प्रबंधन जांच में जुटा हुआ है। तेंदुआ के शव का पीएम करवाकर अंतिम संस्कार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed