{"_id":"649bf473d6383a46cb033c9b","slug":"umaria-after-20-hours-of-hard-work-the-girl-s-body-was-found-the-innocent-was-swept-away-in-the-river-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला बच्ची का शव, बकरियों को बचाने के दौरान नदी में बह गई थी मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला बच्ची का शव, बकरियों को बचाने के दौरान नदी में बह गई थी मासूम
Wed, 28 Jun 2023 02:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 28 Jun 2023 02:20 PM IST
सार
सोन नदी की धारा में बही बच्ची का शव करीब 20 घंटे बाद मिल गया है। ग्राम भमरहा बचहा टोला निवासी 11 वर्षीय बच्ची बकरियां चराने के लिए गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर गई थी।
विज्ञापन
20 घंटे बाद मिला बच्ची का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली सोन नदी में ग्राम भमरहा बचहा टोला निवासी 11 वर्षीय मासूम बालिका पैर फिसलने से बह गई थी, जिसका शव करीब 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला है। मानपुर थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह मेराबी ने बताया कि मंगलवार को लगभग 11 बजे ग्राम भमरहा के बचहा टोला निवासी बालिका आशा सिंह पिता सुरेश सिंह सोन नदी के किनारे बकरी चरा रही थी। बकरियां नदी तरफ जाने लगी तो उनको वापस लाने के लिए गई थी, तभी पैर फिसलने से नदी की धार में चली गई।
पुलिस को करीब 12:30 बजे सूचना मिली, तत्काल पुलिस टीम रवाना हुई और एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों की मदद से मंगलवार शाम तक पता तलाश जारी रहा, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में तलाशी अभियान बन्द करना पड़ा। बुधवार सुबह से फिर से तलाश कार्य शुरू किया गया, तो घटना स्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर हंचौरा घाट में बच्ची का शव उतराता हुआ मिला। जिसको बरामद कर मर्ग पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,