फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: After 20 hours of hard work, the girl's body was found, the innocent was swept away in the river

Umaria: 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला बच्ची का शव,  बकरियों को बचाने के दौरान नदी में बह गई थी मासूम

Wed, 28 Jun 2023 02:20 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Jun 2023 02:20 PM IST
सार

सोन नदी की धारा में बही बच्ची का शव करीब 20 घंटे बाद मिल गया है। ग्राम भमरहा बचहा टोला निवासी 11 वर्षीय बच्ची बकरियां चराने के लिए गई थी, इसी दौरान पैर फिसलने से नदी में गिर गई थी। 

विज्ञापन
Umaria: After 20 hours of hard work, the girl's body was found, the innocent was swept away in the river
20 घंटे बाद मिला बच्ची का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली सोन नदी में ग्राम भमरहा बचहा टोला निवासी 11 वर्षीय मासूम बालिका पैर फिसलने से बह गई थी, जिसका शव करीब 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला है। मानपुर थाना प्रभारी सुन्द्रेश सिंह मेराबी ने बताया कि मंगलवार को लगभग 11 बजे ग्राम भमरहा के बचहा टोला निवासी बालिका आशा सिंह पिता सुरेश सिंह सोन नदी के किनारे बकरी चरा रही थी। बकरियां नदी तरफ जाने लगी तो उनको वापस लाने के लिए गई थी, तभी पैर फिसलने से नदी की धार में चली गई।
विज्ञापन


पुलिस को करीब 12:30 बजे सूचना मिली, तत्काल पुलिस टीम रवाना हुई और एसडीआरएफ टीम को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों की मदद से मंगलवार शाम तक पता तलाश जारी रहा, लेकिन अंधेरा होने के कारण रात में तलाशी अभियान बन्द करना पड़ा। बुधवार सुबह से फिर से तलाश कार्य शुरू किया गया, तो घटना स्थल से लगभग 20 किलोमीटर दूर हंचौरा घाट में बच्ची का शव उतराता हुआ मिला। जिसको बरामद कर मर्ग पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed