फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   uma wants to win uttarakhand five lok sabha seats

उत्तराखंड की पांचों सीटें जीतना चाहती हैं उमा भारती

Mon, 03 Feb 2014 09:06 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 03 Feb 2014 09:06 PM IST
विज्ञापन
uma wants to win uttarakhand five lok sabha seats

हरीश रावत के उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनते ही भाजपा ने आक्रामक तेवर वाली संन्यासिन उमा भारती को लोकसभा चुनावों के लिए उत्तराखंड का प्रभारी बना दिया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश की राजनीति से दूर रखी जा रहीं उमा भारती उत्तराखंड में लंबा समय बिताती रही हैं।

केदारनाथ त्रासदी के बाद विकास और आस्था का मंत्र लेकर चुनावी मैदान में कमान संभालने की तैयारी में उमा भारती पांचों सीटने जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही हैं।
विज्ञापन


उमा भारती ने अमर उजाला को बताया कि बुंदेलखंड में उनका जन्म हुआ लेकिन उत्तराखंड में उनके प्राण बसते हैं। उन्होंने कहा, “केदारनाथ त्रासदी को प्राकृतिक आपदा बताने वाली उमा भारती का कहना है कि राहत और बचाव कार्य करने में राज्य सरकार बुरी तरह विफल रही। बहुगुणा सरकार की नाकामी ने इसे और ज्यादा भीषण बना दिया।”
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया के लिए उमा भारती भाजपा के उन नेताओं में से हैं, जो अपनी पार्टी से जब भी नाराज हुईं, उत्तराखंड में केदारनाथ या ऋषिकेश चली गईं।

अब तक साधना के लिए उत्तराखंड जाने वाली उमा भारती को अब जिस तरह से प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, आरएसएस का गणित समझना मुश्किल नहीं है।

गंगा बचाओ अभियान से उमा भारती लंबे समय तक जुड़ी रही हैं। गंगा के लिए वह अनशन भी कर चुकी हैं। साधु संन्यासियों के बीच उमा भारती का बड़ा नेटवर्क रहा है।

उत्तराखंड की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों की उन्हें जमीनी जानकारी है। जनता के बीच उनका आकर्षण नरेंद्र मोदी से कम नहीं है। वे आक्रामक भाषणों की माहिर हैं।

दूसरी तरफ हरीश रावत उन कांग्रेसी नेताओं में से हैं, जिन्होंने कांग्रेस को उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर खड़ा किया है। जब वह उत्तराखंड कांग्रेस के नेता थे, तभी कांग्रेस ने चुनाव जीता लेकिन रावत मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। कांग्रेस ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर एक तरह से कांग्रेस को संघर्ष में लाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

उमा भारती कांग्रेस के इस परिवर्तन को खारिज करती हैं। उनके मुताबिक, ‘हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाने से कांग्रेस को अब कोई लाभ नहीं होगा। जब केदारनाथ त्रासदी हुई तो हरीश रावत हरिद्वार से सांसद थे, वह केंद्र सरकार में मंत्री थे। उन्होंने क्या किया। इसलिए कांग्रेस का यह दांव बेकार है।’


उमा भारती का कहना है कि वह विकास और आस्था का समन्वय का मुद्दा लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगी। लोगों को विकास की भी जरूरत है, आस्था की भी और पर्यावरण की भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed