फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Young men and women stealing motorcycle batteries in Ujjain

Ujjain: उज्जैन में घूम रहा मोटरसाइकिल की बैटरी चोरी करने वाला गिरोह, युवक-युवती मिलकर दे रहे वारदात को अंजाम

Fri, 05 May 2023 08:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 05 May 2023 08:42 AM IST
सार

उज्जैन में इन दिनों मोटरसाइकिलों की बैटरी चोरी करने वाला एक गिरोह घूम रहा है। गिरोह में शामिल युवक और युवती यहां वहां पार्क मोटरसाइकिलों की बैटरी चोरी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Young men and women stealing motorcycle batteries in Ujjain
चोरी करता गिरोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यहां वहां अपनी मोटरसाइकिल को पार्क करने वाले लोगों के लिए यह खबर बहुत जरूरी है क्योंकि शहर में इन दिनों एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो गया है जो कि सिर्फ और सिर्फ गाड़ियों की बैटरी चुराता है। इस गिरोह में शामिल युवक युवती ने कुछ दिनों पहले फ्रीगंज क्षेत्र के आर बी जोन के बाहर से एक मोटरसाइकिल की बैटरी चुराई थी। माधव नगर थाना पुलिस इस मामले को अभी सुलझा भी नहीं पाई थी कि इसके पहले ही उस गिरोह ने देवास रोड स्थित लोटस शोरूम के बाहर से एक अन्य मोटरसाइकिल की बैटरी चुरा ली। बैटरी चोरी के इन मामलों की शिकायत पुलिस तक पहुंची है, लेकिन दो वारदातों को अंजाम देने वाले युवक-युवतियों की ना तो पुलिस अब तक पहचान कर पाई है और ना ही उनका कोई सुराग अब तक लग पाया है। 
विज्ञापन


ऐसे दिया बैटरी चोरी की वारदात को अंजाम
देवास रोड लोटस शोरूम के बाहर मोटरसाइकिल से बैटरी चुराने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इस फुटेज में भी युवक-युवती मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और कुछ देर सीसीटीवी कैमरे की ओर देखने के बाद युवक ने किसी से फोन पर बात करने का बहाना किया और इस दौरान युवती मोटरसाइकिल पर बैठकर ही हर आने जाने वाले पर नजर रख रही थी। युवक ने मौका मिलते ही युवती से कुछ औजार लिया, जिसके बाद मोटरसाइकिल से बैटरी निकाली और कुछ देर में ही यह यह दोनों गाड़ी की बैटरी निकाल कर गायब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed